राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पेट्रोल 71.56 रुपय प्रति लीटर हो गया है, जोकि करीब तीन साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले दिल्ली में एक जुलाई को पेट्रोल की कीमत 73.60 रुपये प्रति लीटर थी। तेल की कीमतों की रोजाना समीक्षा के आधार पर गुरुवार को पेट्रोल 17 पैसे महंगा हो गया जबकि डीजल में 19 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले पर्वितन का घरेलू बाजार में तेल की कीमतों पर तत्काल असर पड़ता है। पेट्रोलियम उत्पाद को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे से बाहर रखा गया है। राज्यों की ओर से इस पर लगाए गए करों के अनुसार हर राज्य में इनकी कीमतों पर अंतर देखा जाता है।
मुंबई में गुरुवार को पेट्रोल 79.44 रुपये प्रति लीटर था जबकि कोलकाता में 74.28 रुपये लीटर और चेन्नई में 74.20 रुपये प्रति लीटर। इसी प्रकार, डीजल की कीमत गुरुवार को दिल्ली में 62.25 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, चेन्नई में डीजल 65.63 रुपये लीटर, कोलकाता में 64.91 और मुंबई में 66.30 रुपये प्रति लीटर बिका।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 18 जनवरी को कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी उत्पादन में कमी और मांग में इजाफा होने की वजह से आई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
