बजट 2018 को लेकर आम लोग, सरकारी संस्थाएं और प्राइवेट सेक्टर की अलग-अलग संस्थाएं अपनी अलग-अलग तरह की डिमांग रख रही हैं। इसी फेहरिस्त में होटल इंडस्ट्री ने भी अपनी मांगे वित्त मंत्री अरुण जेटली के सामने रख दी है। रेस्टोरेंट उद्योग के संगठन नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने कहा है कि रेस्टोरेंट से छीन लिए गए इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी की ITC को लागू करना चाहिए।
फिर मिले आईटीसी का फायदा
नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की मांग है कि होटल इंडस्ट्री को आईटीसी का फिर से फायदा दिया जाए। आज तक न्यूज वेब पोर्टल ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष का कहना है कि इंडस्ट्री को आईटीसी के दायरे से बाहर रखना इसके हक में नहीं है। उन्होंने कहा है कि होटल इंडस्ट्री के अलावा बैंकिंग, इंश्योरेंस और रियल एस्टेट जैसे सेक्टर हैं, जिन्हें आईटीसी का फायदा दिया जा रहा है।
सिंगल विंडो क्लियरेंस की भी मांग
होटल इंडस्ट्री की ओर से यह मांग की गई है कि बजट में रेस्तरां को भी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ दिया जाए। उन्होंने इसके साथ ही सिंगल विंडो क्लियरेंस की व्यवस्था करने की मांग भी की है। एनआरएआई (NRAI) ने आईटीसी के अलावा रेस्तरां खोलने के लिए लगने वाले लाइसेंस की संख्या भी घटाने की मांग की है।
नवंबर में बंद किया था आईटीसी को
आपको बता दें कि जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में नवंबर में होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर लगने वाले 18 और 12 प्रतिशत के दो अलग-अलग रेट्स को खत्म कर दिया था। इसके स्थान पर उनसे सिर्फ 5 प्रतिशत जीएसटी वसूला जा रहा था। हालांकि इसके बदले सरकार ने इंडस्ट्री से इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा इंडस्ट्री से वापस ले लिया था।
लगातार कर रहे थे मांग
उसके बाद से ही लगातार यह मांग उठ रही थी कि इंडस्ट्री से इनपुट टैक्स क्रेडिट की सुविधा वापस नहीं ली जाए। होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन का यह कहना था कि इससे उनकी लागत बढ़ जाएगी और इससे बाहर खाना महंगा पड़ सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications