देश की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 39.3 फीसदी घट गया है। कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि भारती एयरटेल का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही में 306 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल 2016-17 की समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 504 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व 20,319 करोड़ रुपये रहा, जोकि पिछले साल 2016-17 की समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के कुल राजस्व 23,336 करोड़ रुपये से 12.9 फीसदी कम है।
जानकारों का कहना है कि रिलायंस जियो की एंट्री के बाद से कीमतों को लेकर जारी जंग का असर एयरटेल के तिमाही नतीजों पर देखने को मिला है। इससे पहले एयरटेल के कमजोर नतीजों की आशंका में कंपनी के सेंसेक्स में गुरुवार के कारोबार में 1.17 फीसदी की गिरावट देखने को मिली, जबकि सेंसेक्स में 0.51 फीसदी का उछाल आया। 5.85 रुपये की गिरावट के साथ एयरटेल का शेयर 494.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
