मंगलवार को बिटकॉइन की कीमतों में आयी भारी गिरावट
नियामकीय शिकंजे की आशंका के बीच मंगलवार को बिटकॉइन करीब 14 प्रतिशत गिर गया और 4 सप्ताह के सबसे निचले स्तर 12,000 डॉलर से नीचे आ गया। यह डर उन रिर्पोट्स के बाद पैदा हुआ जिनमें कहा गया कि दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्री ने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी पर पाबंदी का विकल्प खुला हुआ है।

दक्षिण कोरिया की न्यूज वेबसाइट Yonhap ने रिर्पोट दी कि वित्त मंत्री किम डोंग येऑन ने एक स्थानीय रेडियो स्टेशन से कहा है कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर नियंत्रण के लिए कई उपाय करेगी।
इसके बाद बिटकॉइन में भारी गिरावट आई, यह 13.6 प्रतिशत गिरावट के साथ 11,730 डॉलर पर ट्रेड करने लगा। इस गिरावट के बाद बिटकॉइन दिसंबर के रिकॉर्ड हाई 20,000 डॉलर से 40 प्रतिशत नीचे आ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications