सेंसेक्स के 35 हजारी और निफ्टी के 11 हजारी बनने में अभी और वक्त लग सकता है। पिछछले दिनों लगातार तेजी से ऐसी उम्मीद हो गई थी कि सेंसेक्स और निफ्टी नया रिकॉर्ड बनाएंगे पर अब इसके लिए अभी और इंतजार करना होगा। मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 72.46 अंकों की गिरावट के साथ 34,771.05 पर और निफ्टी 41.10 अंकों की गिरावट के साथ 10,700.45 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 34.2 अंकों की तेजी के साथ 34,877.71 पर खुला और 72.46 अंकों या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,771.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,936.03 के ऊपरी और 34,735.55 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। विप्रो (4.88 प्रतिशत), इंफोसिस (3.93 प्रतिशत), टीसीएस (3.77 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (1.43 प्रतिशत) और डॉ. रेड्डी (1.17 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - कोल इंडिया (4.57 प्रतिशत), रिलायंस (2.54 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (2.30 प्रतिशत), टाटा स्टील (2.16 प्रतिशत) और आईटीसी (2.06 प्रतिशत)।
वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 314.94 अंकों की गिरावट के साथ 17,813.94 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 443.95 अंकों की गिरावट के साथ 19,602.95 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 19.95 अंकों की तेजी के साथ 10,761.50 पर खुला और 41.10 अंकों या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,700.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,762.35 के ऊपरी और 10,687.85 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 में से दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (3.32 प्रतिशत) व प्रौद्योगिकी (2.45 प्रतिशत) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में शामिल रहे- रियल्टी (3.51 प्रतिशत), धातु (2.83 प्रतिशत), धातु (2.83 प्रतिशत), ऊर्जा (2.31 प्रतिशत) और तेल व गैस (1.84 प्रतिशत)।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
