डिजिटल वॉलेट प्रदाता ब्लैकवॉलेट में सेंध लगाकर हैकरों ने चार लाख डॉलर मूल्य के 'स्टीलर' क्रिप्टोकरेंसी की चोरी कर ली है। सीएनएन के मुताबिक, एक अज्ञात समूह ने ब्लैकवॉलेट के सर्वर को हाइजैक कर उसमें रखी गई वर्चुअल करेंसी को चुरा लिया।

सीएनएन की मंगलवार देर रात जारी रपट में कहा गया है, "अपने संस्थापक द्वारा भेजे एक बयान में, ओपेन सोर्स ऑनलाइन स्टीलर वॉलेट ब्लैकवॉलेट ने कहा है कि उसके सर्वर को हैक कर लिया गया है।"
रपट में कहा गया है, "रैडिट पर 'ऑर्बिट84' ने यह साझा किया कि एक हैकर ने उसके होस्टिंग प्रदाता के खाते को हैक कर लिया और उसका डीएनएस सेटिंग्स बदलकर उसमें अपने होस्टेड संस्करण स्थापित कर लिया। हमलावर के वॉलेट में, जिसका एक लिंक भी साझा किया गया था, करीब चार लाख डॉलर मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी स्टीलर दिख रही थी।"
टेक न्यूज वेबसाइट ब्लीपिंग कंप्यूटर के मुताबिक, ब्लैकवॉलेट ने फोरम्स के माध्यम से यूजर्स को चेतावनी देने की कोशिश की। हालांकि कई यूजर्स उसके खाते में लॉग इन करते रहे और अपना धन खोते रहे।
कहा गया है कि हैकरों ने उड़ाई गई रकम को बिट्टेक्स में भेज दिया, जो एक वर्चुअल करेंसी एक्सचेंज है, जहां इसे किसी अन्य डिजिटल करेंसी में तब्दील कर दिया गया, ताकि उन्हें पकड़ा ना जा सके।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications