जनवरी के तीसरे हफ्ते में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही ऐतिहासिक ऊंचाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 35 हजारी बनने के करीब पहुंच चुका है और निफ्टी जल्द ही 11 हजारी बन सकता है। निवेशक और बाजार दोनों ही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी जल्द ही ये जादुई आंकड़ा पार करें।
सेंसेक्स में 251 अंको की तेजी
सोमवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 251.12 अंकों की तेजी के साथ 34,843.51 पर और निफ्टी 60.30 अंकों की तेजी के साथ 10,741.55 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 94.82 अंकों की तेजी के साथ 34,687.21 पर खुला और 251.12 अंकों या 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,843.51 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,963.69 के ऊपरी और 34,687.21 के निचले स्तर को छुआ।
HDFC के शेयर्स में 6% की तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। एचडीएफसी (6.17 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (3.73 प्रतिशत), कोटक बैंक (1.94 प्रतिशत), टाटा स्टील (1.58 प्रतिशत) और एचडीएफसी बैंक (1.55 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। BSE के 19 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। वित्त (1.65 प्रतिशत), बैंकिंग सेवाएं (1.25 प्रतिशत), उपभोक्ता सेवाएं (1.13 प्रतिशत), आधारभूत सामग्री (0.95 प्रतिशत) और बिजली (0.29 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी रही।
गिरावट वाले शेयर्स
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रूप से ओएनजीसी (1.85 प्रतिशत), हीरो मोटो कॉर्प (1.57 प्रतिशत), इंडसइंड बैंक (1.41 प्रतिशत), येस बैंक (1.38 प्रतिशत) और सनफार्मा (1.34 प्रतिशत) शामिल रहे।
मिडकैप में दिखी गिरावट
BSE के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में मिला-जुला रुख रहा। BSE का मिडकैप सूचकांक 8.15 अंकों की गिरावट साथ 18,128.88 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 53.71 अंकों की तेजी के साथ 20,046.90 पर बंद हुआ।
तेजी से का साथ खुला बाजार
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 37.25 अंकों की तेजी के साथ 10,718.50 पर खुला और 60.30 अंकों या 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,741.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,782.65 के ऊपरी और 10,713.80 के निचले स्तर को छुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications