आधार और पैन कार्ड के बाद अब पासपोर्ट के नियमों में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। पासपोर्ट के नियमों में बदलाव होने से पहले ही राजनीति सियासत छिड़ गई है। विदेश मंत्रालय ने देश के बाहर काम करने वाले भारतीय कामगारों के लिए नारंगी रंग का पासपोर्ट कवर बनाने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही अब आपका पासपोर्ट एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी काम नहीं आ सकेगा। आगे जानिए और कौन-कौन से परिवर्तन हो रहे हैं और उसके पीछे कि वजह क्या है?
तो इस वजह से एड्रेस प्रूफ के तौर पर काम नहीं आएगा
विदेश मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है पासपोर्ट एड्रेस प्रूफ के तौर पर काम नहीं करेगा। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार समिति की रिर्पोट को स्वीकार कर लिया गया है। नए वर्जन में पासपोर्ट का लास्ट पेज खाली रखा जाएगा।
इसी पेज में एड्रेस सहित लीगल गार्डियन का नाम, मां, पत्नी, पति का नाम और पुराने पासपोर्ट का नंबर आदि जानकारी दी गई होती है। यह पेज अब नए पासपोर्ट के साथ नहीं होगा। इस कारण एड्रेस प्रूफ के तौर पर काम नहीं आ सकेगा।
कुछ ऐसा होगा पुराने पासपोर्ट के साथ
विदेश मंत्रालय के अनुसार अभी तक जारी हो चुके पासपोर्ट भी मान्य रहेंगे। यह पासपोर्ट जब एक्सपायर होंगे तब संबंधित व्यक्ति को नए नियमों के तहत पासपोर्ट जारी किया जाएगा। यानी वेलिडिटी खत्म होने तक आपको आपके पासपोर्ट में किसी तरह का परिवर्तन करवाने की जरुरत नहीं है।
पुलिस वेरिफिकेशन भी होगा ऑनलाइन
पिछले साल अगस्त में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम प्रोजेक्ट को पासपोर्ट सर्विस के साथ लिंक कर दिया गया था। जल्द ही यह फिजिकल पुलिस वेरिफिकेशन को खत्म कर दिया जाएगा। इस सिस्टम के लागू होते ही वेरिफिकेशन भी ऑनलाइन ही हो जाएगा। इससे पासपोर्ट बनने में लगने वाला समय और भी कम हो जाएगा।
ये हैं पांच बड़े बदलाव
1- पासपोर्ट में अब पैरेंट्स का नाम, एड्रेस वाला पेज नहीं होगा। इस आखिरी पेज को खाली रखा जाएगा।
2- ईसीआर कैटेगरी में आने वाले लोगों को ब्लू की जगह ऑरेंज कलर का पासपोर्ट मिलेगा।
3- नॉन ECR कैटेगरी वालों को पहले की ही तरह ब्लू कलर वाला पासपोर्ट मिलता रहेगा।
4- अब सरकारी ऑफिसर्स को सफेद रंग, डिप्लोमेट्स को लाल रंग और अन्य लोगों को ब्लू रंग का पासपोर्ट जारी किया जाता है।
5- नए पासपोर्ट को नासिक स्थित इंडियन सिक्योरिटी प्रेस द्वारा डिजाइन किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications