अगर आप बिजनेस करने के शौकीन हैं या आप अपना कोई नया बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक खुशखबरी है। फोर्ब्स की एनुअल रिर्पोट के अनुसार यहां पर ऐसे ही 10 देशों के बारे में बताया जाएगा जहां पर आपको सबसे ज्यादा मुनाफा और पैसे कमाने के अच्छे चांसेस मिल सकते हैं। इन देशों को यह रैंकिंग उनके प्रॉपर्टी राइट्स, जीवन जीने का तरीका, इनोवेशन, टैक्स, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और पॉलिटिकल रिस्क के आधार पर दी गई है।
यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। यानी कि यहां पर बिजनेस करना या यहां से बिजनेस करने के लिए निवेश करना आपको लिए सबसे सही रहेगा। क्योंकि यहां की जीडीपी 2,629 बिलियन डॉलर है तो वहीं जीडीपी ग्रोथ 1.8 प्रतिशत है। साथ ही यहां पर बेरोजगारी बहुत ही कम 4.9 प्रतिशत है।
न्यूजीलैण्ड
2018 में बिजनेस करने की दृष्टि से न्यूजीलैण्ड दूसरे स्थान पर है। यहां पर बेरोजगारी की दर 5.1 प्रतिशत है। तो वहीं जीडीपी 182 बिलियन डॉलर है। तो वहीं जीडीपी ग्रोथ 3.6 प्रतिशत है।
नीदरलैण्ड
नीदरलैण्ड का स्थान तीसरे नंबर पर है। इस देश में जीडीपी ग्रोथ जहां 2.2 प्रतिशत है तो वहीं बेरोजगारी की दर 5.9 प्रतिशत है। नीदरलैण्ड की जीडीपी 778 बिलियन डॉलर है।
स्वीडन
स्वीडन की बेरोजगारी दर उुपर बताए गए तीन देशों की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा यानी 7 प्रतिशत है। यहां पर जीडीपी 511 बिलियन डॉलर है। तो वहीं जीडीपी ग्रोथ 3.2 प्रतिशत है।
कनाडा
कनाडा में लगभग ज्यादातर भारतीय निवास करते हैं। तो यह उनके लिए अच्छा मौका है बिजनेस करने के लिए। क्योंकि कनाडा इस मामले में पांचवे स्थान पर है। यहां की जीडीपी 1,530 बिलियन डॉलर है। तो वहीं जीडीपी ग्रोथ 1.5 प्रतिशत है।
हांगकांग
हांगकांग एक कमर्शियल कंट्री है साथ ही यह देश अमीर देशों की लिस्ट में भी शामिल है। इस देश की जीडीपी 321 बिलियन डॉलर है। तो जीडीपी ग्रोथ 2 प्रतिशत है। यहां पर बेरोजगारी की दर 2.7 प्रतिशत है।
डेनमार्क
डेनमार्क भी बिजनेस करने की दृष्टि से एक सही देश है। यहां पर जीडीपी 307 बिलियन डॉलर है और जीडीपी ग्रोथ 1.7 प्रतिशत है। यहां पर बेरोजगारी की दर 6.2 प्रतिशत स्वीडन से कम है।
आयरलैण्ड
आयरलैण्ड भी टॉप 10 अमीर देशों में से एक है। तो वहीं बिजनेस करने के आशय से यह 8वां सबसे बड़ा देश है। यहां पर बेरोजगारी 7.9 प्रतिशत है। तो जीडीपी 304 बिलियन डॉलर और जीडीपी ग्रोथ 5.1 प्रतिशत है।
सिंगापुर
आपको पता होगा कि सिंगापुर भी अमीर देशों में से एक है। यहां पर GDP 297 बिलियन डॉलर है और GDP ग्रोथ 2 प्रतिशत है। तो वहीं अनइंप्लायमेंट यहां पर 2.1 प्रतिशत है।
स्विटजरलैण्ड
बिजनेस करने के उद्देश्य से 2018 में स्विटजरलैण्ड 10वें स्थान पर है। तो वहीं यह देश भी टॉप 10 अमीर देशों की लिस्ट में शामिल है। यहां पर जीडीपी 669 बिलियन डॉलर है और जीडीपी ग्रोथ 1.4 प्रतिशत है। तो वहीं बेरोजगारी की दर यहां पर 3.3% है।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications