बिटकॉइन, लिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की अपार सफलता को देखते हुए मुकेश अंबानी भी अब सोच में पड़ गए हैं। यही नहीं मुकेश अंबानी ने तो अब बिटकॉइन के तर्ज पर जियोकॉइन लाने की तैयारी भी कर ली है। आपको बता दें कि बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी है जिसमें आजकल लोग बहुत ज्यादा निवेश कर रहे हैं लेकिन यह भारत में मान्य नहीं है।
आकाश अंबानी की तैयार हो रही है टीम
लाइव मिन्ट में प्रकाशित खबर के अनुसार आकाश अंबानी की अगुआई में 50 प्रोफेशनल्स की टीम तैयार की जा रही है इस टीम की औसत आयु 25 वर्ष है। माना जा रहा है कि यह फैसला दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते चलन को देखते हुए लिया जा रहा है।
निर्माण होगा ब्लॉकचेन का
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के नेतृत्व में बनने वाली टीम क्रिप्टोकरेंसी के लिए जरुरी ब्लॉकचेन का निर्माण करेगी और उसके तकनीकी पहलुओं पर निगाह रखेगी। इस सप्लाई चेन में शामिल होने वाले जियोकॉइन के माध्यम से खरीद और बेच सकेंगे।
क्रिप्टोकरेंसी की खपत
यह खबर उस वक्त आई है जब साउथ कोरिया में क्रिप्टोकरेंसी और इन्हें मान्यता देनेवाले बैंकों पर सरकार की कठोर कार्रवाई करने के बाद दुनियाभर में बिटकॉइन की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दें कि दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी की खपत में अकेले 20 प्रतिशत हिस्सा दक्षिण कोरिया का है।
भारत में बिटकॉइन पर निवेश पर दी जा चुकी है चेतावनी
आपको याद दिला दें कि भारत में वित्त मंत्री अरुण जेटली और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी चेतावनी दे दी है कि लोग बिटकॉइन का लेनदेन अपने रिस्क पर करें। सरकार का कहना है कि देश में बिटकॉइन समेत कोई भी क्रिप्टोकरेंसी मान्य मुद्रा नहीं है। यहां तक की वित्त मंत्री ने बिटकॉइन ट्रेडिंग को पोंजी स्कीम (फ्रॉड) जैसा बता दिया है।
रिलायंस की ओर से नहीं आया है कोई कंफर्मेशन
फिलहाल जियो ने डिजिटल करेंसी बनाने से जुड़ी खबरों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन रिर्पोट में कहा गया है कि स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का फायदा उठाने की अंबानी की योजना अभी आरंभिक चरण में है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
