बाबा रामदेव की पतंजलि दिन व दिन देश और विदेश में शुमार होती जा रही है। पतंजलि के प्रोडक्ट के प्रति लोगों की विश्वसनीयता बढ़ती ही जा रही है। इसी के चलते फ्रांसीसी कंपनी एलवीएमएच ने लगभग 50 करोड़ डॉलर निवेश की पेशकश की है। इसकी जानकारी पतंजलि के प्रवक्ता द्वारा ट्वीटर अकाउंट पर दी गई है।
नहीं देंगे कंपनी के शेयर और स्टॉक
ट्वीटर में ट्वीट करके यह बताया गया है कि पतंजलि ग्रुप के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने कहा है कि जैसे हम विदेशी तकनीकि का उपयोग प्रगति के लिए करते हैं वैसे हमें राष्ट्रहित के लिए विदेशी पूंजी से परहेज नहीं है। हम विदेशी निवेश लेंगे लेकिन अपनी शर्तों पर। इसके बदले हम कंपनी के शेयर/स्टॉक नहीं देंगे।
पतंजलि के विस्तार के लिए लेना होगा कर्ज
आपको बता दें कि पतंजलि के विस्तार और नए प्लांट लगाने के लिए 5000 करोड़ रुपए कर्ज की जरुरत है। कंपनी की योजना आने वाले समय में नागपुर, ग्रेटर नोएडा, असम, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा और राजस्थान में नए प्लांट लगाने की है। इसके लिए कंपनी 5000 रुपए कर्ज लेगी। इसके लिए कई बैंकों से बातचीत चल रही है।
वैश्विक मॉडल की है जरुरत
तो वहीं फ्रांसीसी कंपनी LVMH का कहना है कि अगर हम पतंजलि के साथ कोई बिजनेस मॉडल ढूंढ पाएं तो मिलकर बिजनेस करना चाहेंगे। लेकिन अभी तक पतंजलि के मॉडल में मल्टीनेशनल की गुंजाइश नहीं है। LVMH का मानना है कि पतंजलि वैश्विक कंपनी बन सकती है। पतंजलि अपने प्रोडक्ट्स को अमेरिका, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया और यूरोप में भी बेच सकती है।
2 साल में 10561 करोड़ रुपए का टर्नओवर
आपको जानकर यह हैरानी होगी कि सिर्फ पांच साल में पतंजलि 10,000 करोड़ रुपए की कंपनी बन गई है। बाबा रामदेव की पतंजलि, FMCG सेक्टर में सालों से कारोबार कर रहीं देसी कंपनियों को पीछे छोड़ती दिख रही है। पतंजलि आईटीसी, डाबर, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले जैसी देशी-विदेशी कंपनियों को टक्कर दे रही है। तो वहीं 2 साल में पतंजलि का कुल टर्नओवर 10561 करोड़ रुपए का टर्नओवर रहा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
