साल 2017 में सरकार ने आधार को पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया था। इसके साथ ही साथ ऐसे कई सारे सरकारी और प्रायवेट काम हैं जिसके लिए पैन नंबर जरुरी हो गया है। अब अगर 2018 में आपके पास पैन नंबर नहीं है या आपका पैन आधार से लिंक नहीं है तो आप कई सारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे। साथ ही आप कई जरुरी काम भी पैन के बिना नहीं कर पाएंगे।
तो आइए जानते हैं कि वो 10 जरुरी काम कौन से हैं जिनके बिना इस साल आपका काम नहीं चलेगा।
10 काम जहां पैन नंबर जरुरी है
1- बैंक अकाउंट खोलना या फिक्स डिपॉजिट करवाना।
2- बैंक में एक दिन में 50 हजार या उससे ज्यादा कैश जमा कराना।
3- विदेश यात्रा के लिए हवाई टिकट बुक कराना।
4- प्रॉपर्टी की खरीददारी।
5- गाड़ी खरीदना।
6- होटल के बिल का पेमेंट।
7- शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड या डिबेंचर खरीदना।
8- क्रेडिट, डेबिट कार्ड या डीमैट अकाउंट के लिए अप्लाई करना।
9- अगर आपने कहीं से कोई फीस ली है या कमाई की है तो वहां पैन देना होगा नहीं तो 20 प्रतिशत टीडीएस कटेगा।
10- अगर आप भी प्री-पेड मनी, वॉलेट या उपहार का उपयोग कर रहे हैं तो 50 हजार या उससे ज्यादा की ट्रांजेक्शन पर पैन डिटेल देनी होगी।
24 से 48 घंटे में मिलेगा पैन
आमतौर पर लोग पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी एजेंट का सहारा लेते थे। जो 300 से 500 रुपए तक में महीने भर के अंदर लोगों को पैनकार्ड बनवाकर दे देता था, लेकिन अब ऐसे ऐजेंट्स के दिन गए। केंद्र की मोदी सरकार ने अब लोगों के लिए डिजिटल माध्यम के जरिए पैन कार्ड बनवाने की झंझट को खत्म कर दिया है। पहले जहां पैन कार्ड बनने में महीने भर लगते थे वहीं अब पैन कार्ड बस कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा और 24 से 48 घंटे के अंदर आपके हाथों में होगा।
कैसे करें आवेदन
ऑन लाइन आवेदन के लिए आपको https://tin.tin.nsdl.com/pan/newpanforeign.html
वेबसाइट पर जाना होगा। जहां आपको एक ऑनलाइन फॉर्म मिलेगा। ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई जानकारियां भरने के बाद आपको फॉर्म के साथ संबंधित डाक्यूमेंट की स्कैन कॉपी जिसमें आधार कार्ड, हाईस्कूल का सर्टिफिकेट आदि अपलोड करना होगा। ये काम कुछ ही मिनटों का है। फॉर्म सबमिट होने के बाद आपके दिए गए मोबाइल पर फॉर्म सबमिट होने की सूचना आ जाएगी।
एप के जरिए भी कर सकते हैं आवेदन
सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के साथ आयकर विभाग एक ऐसा मोबाइल APP बना रहा है जिसके जरिए टैक्सपेयर इनकम टैक्स का भुगतान कर सकेंगे साथ ही पैन के लिए आवेदन भी स्मार्टफोन से ही किया जा सकेगा। इसके साथ ही विभाग E-KYC के आधार पर आवेदक को PAN कुछ ही मिनटों में जारी करने की एक परियोजना पर काम कर रहा है। इससे लोगों के लिए स्थायी खाता संख्या (PAN) हासिल करना आसान होगा और ज्यादा से ज्यादा लोग टैक्स दायरे में आएंगे।
नए रंग रूप में होगा नया पैनकार्ड
आपको बता दें कि अब जो पैनकार्ड जारी होंगे वह पहले के पैन कार्ड से अलग होंगे। डिजिटल ट्रांजेक्शन और बैंकिंग को और मजबूत करने के लिए अब सरकार पैनकार्ड में नए सुरक्षा फीचर जोड़ रही है। सरकार ने नए डिजाइन वाला पैन कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा खूबियां जोड़ी गई हैं, जिससे इससे किसी तरीके से छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी।
क्या है नया
नए पैनकार्ड में डिटेल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखी है। आयकर विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नए डिजायन वाले इन पैन कार्ड को एनएसडीएल और यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लि. ने छापा है। इसका वितरण एक जनवरी से शुरू हो गया है। ये कार्ड नए आवेदकों को जारी किए जा रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications