दुनिया भर में क्रिप्टोकरंसी बिटक्वाइन को लेकर चर्चाएं तेज हैं तो वहीं निवेशक दूसरे और तीसरे नंबर की क्रिप्टोकरंसी पर भी नजर बनाए हुए हैं। हाल के दिनों में बिटक्वाइन के अलावा क्रिप्टोकरंसी ईथरम और रिपल में निवेशकों ने बहुत भरोसा दिखाया है जिसका नतीजा ये निकला कि तीसरे स्थान पर चल रही क्रिप्टोकरंसी ईथरम ने रिपल क्रिप्टोकरंसी को पीछे छोड़ दिया है।
ईथरम दूसरे स्थान पर
ईथरम क्रिप्टोकरंसी इस वक्त दूसरे स्थान पर काबिज है। ईथरम के दूसरे नंबर होने के सबसे बड़ा कारण है रिपल की कीमतों में 25 फीसदी की गिरावट। रिपल क्रिप्टोकंरसी में 25 फीसदी गिरावट से उसके दाम में 2.5 डॉलर की कमी देखी गई और अब रिपल की वर्तमान कीमत 1.91 डॉलर है। वहीं ईथरम की कीमतों में 2.5 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। वर्तमान में एक ईथरम की कीमत 1,155.0 डॉलर है। आइए एक नजर डालते हैं दुनिया की कुछ चुनिंदा क्रिप्टोकरंसी और उनकी वर्तमान कीमत के पर।
XMR मोनेरो क्रिप्टोकरंसी
XMR मोनेरो क्रिप्टोकरंसी का मुल्य पिछले कुछ समय में 8.93 प्रतिशत तक बढ़ा है और 33 डॉलर का इजाफा हुआ था। वर्तमान में XMR मोनेरो क्रिप्टोकरंसी 407.77 डॉलर है जिसे अगर रुपए में परिवर्तित किया जाए तो ये कीमत 25 हजार 801.65 रुपए है।
XLM स्टेलर ल्यूमेंस क्रिप्टोकरंसी
XLM स्टेलर ल्यूमेंस क्रिप्टोकरंसी का मुल्य पिछले कुछ समय में 0.24 प्रतिशत तक बढ़ा है । वर्तमान में XLM स्टेलर ल्यूमेंस क्रिप्टोकरंसी 0.721 डॉलर है जिसे अगर रुपए में परिवर्तित किया जाए तो ये कीमत 45 रुपए है।
TRON (ट्रॉन)
ट्रॉन क्रिप्टोकरंसी के मूल्य में 4.24 फीसदी की गिरावट देखी गई है। वर्तमान में 0.164 डॉलर है जिसे अगर रुपए में बदला जाए तो इसका मूल्य 45.33 रुपए बनता है।
लिटक्वाइन (LTC)
लिटक्वाइन भी बिटक्वाइन की ही तरह एक क्रिप्टोकरंसी है। इसका वर्तमान मूल्य 285.19 रुपए जिसे अगर रुपए में बदला जाए तो ये मूल्य 18 हजार 45 रुपए बनता है।
बिटक्वाइन कैश
बिटक्वाइन कैश का मूल्य इस समय 2,681.86 डॉलर है। इसके मूल्य में हाल ही में 129 डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिटक्वाइन कैश के मूल्य को यदि रुपए में बदला जाए तो ये मूल्य 1 लाख 69 हजार 694.69 रुपए बनता है।
बिटक्वाइन
दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा बिटक्वाइन को ही लेकर की हो रही है। बिटक्वाइन 2017 में भारत में तीसरे स्थान पर ट्रेंड कर रहा था। भारतीयों ने गूगल पर बिटक्वाइन के बारे में खूब जानकारियां खोजी। अभी वर्तमान में 1 बिटक्वाइन का मूल्य 16,802.68 डॉलर है जिसे यदि रुपए में बदला जाए तो इसकी कीमत 10 लाख 63 हजार 189.58 पैसे बनती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications