नोटबंदी की क्रांति से लोग अभी उभर ही रहे थे कि एक और क्रांति आने को तैयार है। जी हां नोटबंदी के बाद अब सिक्का बंदी की क्रांति दस्तक देने वाली है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नोएडा, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के सरकारी टकसालों में सिक्कों का प्रोडक्शन बंद हो गया है। भारत सरकार की ओर से इन चारों जगह पर ही सिक्के बनाए जाते हैं। आरबीआई के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि इसी मंगलवार से सिक्के बनाने का काम बंद हो गया है।
क्या है वजह
इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि नोटबंदी के बाद काफी संख्या में सिक्के बनाए गए थे। जो कि अभी तक आरबीआई के स्टोर में काफी संख्या में उपलब्ध हैं। रिर्पोट के अनुसार 8 जनवरी तक 2500 MPCS सिक्कों का स्टोरेज है, इसी कारण रिजर्व बैंक के अगले आदेश तक सिक्कों का प्रोडक्शन रोक दिया गया है।
व्यापारियों ने सिक्के लेना कर दिया था बंद
पिछले कुछ समय से देश के कुछ हिस्सों से सिक्कों की बहुतायत की खबरें आ रही थीं। बैंकों के पास सिक्कों की भरमार के चलते यूपी से लेकर बंगाल तक के बैंकों ने व्यापारियों से सिक्कों को वापस लेना बंद कर दिया था। तो वहीं दिसंबर में आरबीआई ने एक आदेश जारी कर बैंकों से सिक्के जमा करने का आदेश दिया था।
8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की हुई थी शुरुआत
आपको याद हो तो मोदी सरकार द्वारा 8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी का फैसला लागू किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के नोटों को गैर-कानूनी करार दिया था। इस फैसले के पीछे केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार और काले धन को खत्म करने का तर्क दिया था।
आए नए नोट
1000 और 500 रुपए के पुराने नोट बंद करने के बाद मोदी सरकार की ओर से 2000 और 500 रुपए के नोट भी जारी किए गए थे। विपक्षी पार्टियों ने नोटबंदी को भारत सरकार का एक विफल फैसला बताया था। नोटबंदी के फैसले से देश में एक साथ करीब 85 प्रतिशत करेंसी रद्द कर दी गई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications