प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को नीति आयोग में प्रमुख अर्थशास्त्रियों और देश भर से आए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ 'आर्थिक नीति : आगे की राह' पर विचार-विमर्श के लिए नीति आयोग द्वारा अर्थशास्त्रियों के चुनिंदा समूह और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।

विचार-विमर्श के दौरान इन छह प्रमुख विषयों (थीम) पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा- जिनमें वृहद आर्थिक संतुलन, कृषि एवं ग्रामीण विकास, शहरी विकास, बुनियादी ढांचा एवं कनेक्टिविटी, रोजगार, विनिर्माण एवं निर्यात और स्वास्थ्य एवं शिक्षा शामिल हैं।
वित्त मंत्री अरुण जेटली, सड़क परिवहन, राजमार्ग, शिपिंग और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और राज्य मंत्री (नियोजन) राव इंद्रजीत सिंह के साथ नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और नीति आयोग के सीईओ तथा सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण भी इस बैठक में भाग लेंगे।
इस दौरान आर्थिक नीति के लिए आगे की राह पर देश भर से आए विशेषज्ञों के विचारों को साझा करने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुसार 'नए भारत' के निर्माण की दिशा में देश को अग्रसर किया जा सके।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
