राजधानी दिल्ली में बस और मेट्रो से सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब लोग बस और मेट्रो में एक ही पास के जरिए सफर कर सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को 'दिल्ली कॉमन मोबिलिटी कार्ड' लांच किया जिसकी सहायता से दिल्ली मेट्रो और शहर की 250 चयनित बसों में एक ही कार्ड से यात्रा की जा सकेगी।

दिल्ली सरकार का लक्ष्य 1 अप्रैल से इस कॉमन मोबिलिटी कार्ड का प्रयोग मेट्रो और दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन व कलस्टर सेवा की सभी बसों में शुरू करने का है। इस परियोजना के अंतर्गत, सोमवार से दिल्ली मेट्रो के कार्ड का प्रयोग चुनिंदा 200 डीटीसी और 50 कलस्टर बसों में किया जा सकेगा।
ट्रायल के दौरान, बस में मेट्रो कार्ड को इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (इटीएम) पर रखने पर एक टिकट जारी होगा और यात्रियों को उनके मेट्रो कार्ड में बची राशि के बारे में भी बताया जाएगा। फिलहाल, टिकट जारी करने के लिए इटीएम का इस्तेमाल बसों के कंडक्टर करेंगे।
इटीएम से यात्रियों के द्वारा भुगतान राशि पहले दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्प (डीएमआरसी) के पास जाएगी, जिसके बाद यह राशि दिल्ली सरकार को भेजी जाएगी। दिल्ली के यातायात मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि ट्रायल पूरा होने के बाद एक नया कार्ड बनाया जाएगा जिसका डीएमआरसी और दिल्ली की बसों में प्रयोग किया जा सकेगा। यात्री इस कार्ड को सभी मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, हवाईअड्डों, इंटर स्टेट बस टर्मिनल और डीटीसी बस पास काउंटरों से खरीद और रिचार्ज करा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications