प्राइवेट सेक्टर के बैंक यस बैंक के फिनटेक क्षेत्र की स्टार्टअप नियरबाय टेक्नोलॉजी के साथ करार किया है। इसके तहत नियरबाय टेक बैंक को आधार कार्ड आधारित ऐसा एटीएम उपलब्ध कराएंगे जिसमें कार्ड या पिन की जरुरत नहीं होगी। साथ ही कस्टमर रिटेलरों के पास पैसा जमा करा सकेंगे और निकाल भी सकेंगे।

यस बैंक का कहना है कि पेनियरबाय मोबाइल ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल स्मार्टफोन पर किया जा सकेगा। इसमें कोई रिटेलर ग्राहकों के लिए आधार एटीएम-आधार बैंक शाखा के रुप में काम कर सकेगा और नकदी जमा कराने या निकालने की सुविधा दे सकेगा। यस बैंक और नियरबाय न इस सेवा को शुरु करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ नजदीकी में काम किया है।
पेनियरबाय आधार एटीएम यस बैंक और बिजनेस कॉरस्पॉन्डेंट के जरिए उपलब्ध होगा। इसके नेटवर्क में 40,000 टच प्वाइंट होंगे। आधार नंबर और उंगली की छाप का इस्तेमाल कर कस्टमर उन स्थानों से नकदी निकाल सकेगा या किसी तरह का अन्य लेन-देन कर सकेगा। नियरबाय ने आधार सेवाओं के बारे में जागरुकता और इसको लोकप्रिय बाने के लिए रिटेलर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया से करार किया है।
इसके तहत ग्राहकों को जागरुक किया जाएगा और यह सेवा देश के दूरदराज स्थानों तक पहुंचाई जाएगी। नियरबाय टेक्नोलॉजीज के संस्थापक के अनुसार इस सेवा के साथ हमारा उद्देश्य भुगतान के लिए सुविधा प्रदान करना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
