2017 में अपार डाटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सर्विस देकर पूरे टेलीकॉम इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद अब रिलायंस जियो नए साल 2018 में भी धमाल मचाने की तैयारी कर चुका है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जियो अपने चार प्लानों को सस्ता कर दिया है। ये सभी प्लान आपको हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत मिलेंगे। अब इस ऑफर के तहत 1 जीबी डाटा प्रतिदिन यूज करने वाले यूजर्स के लिए 2 और ऑफर हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
1 जीबी डाटा प्लान में 60 रुपए की कमी
नए ऑफर में जियो ने अपने 1 जीबी डाटा प्रतिदिन वाले प्लान की कीमत में 60 रुपए तक की कमी कर दी है। यानी अब यदि आप हर दिन 1 जीबी डाटा प्लान लेना चाहते हैं तो आपको 50 रुपए का रिचार्ज कम कराना होगा। यानी 28 जीबी डाटा वाले प्लान के लिए अब आपको 199 रुपए की जगह 149 रुपए देने होंगे। इस प्लान की वैद्यता 28 दिन है। 70 जीबी वाले डाटा प्लान के लिए अब आपको 399 रुपए की जगह 349 रुपए का भुगतान करना होगा। इस प्लान की वैद्यता 70 दिन है।
इस प्लान में भी कटौती की
तो वहीं 84 जीबी डाटा वाले प्लान के लिए आपको 459 रुपए की बजाय 399 रुपए का भुगतान करना होगा। इस प्लान की वैद्यता 84 दिन है। वहीं 91 जीबी डाटा वाले प्लान का रिचार्ज कराने पर 499 रुपए की बजाय आपको 449 रुपए देने होंगे। ऊपर बताए गए सभी प्लान पर आपको प्रतिदिन 1 जीबी डाटा दिया जाता है। इस तरह से जियो ने अपने यूजर्स के लिए तीन प्लान पर 50 रुपए की कमी की है, वहीं एक प्लान पर 60 रुपए की कमी की है।
मिलेगा 50 प्रतिशत ज्यादा डाटा
एक और प्लान है जिसके तहत कंपनी आपको जियो की तरफ से 50 प्रतिशत ज्यादा डाटा देगी। इन प्लान में आपको कुछ अतिरिक्त भुगतान करना होगा। अब आपको 198 रुपए का रीचार्ज कराने पर 28 दिन के लिए 42 जीबी डाटा दिया जाएगा। दूसरे रिचार्ज के तहत 398 रुपए के रीचार्ज में 70 जीबी के बताय 105 जीबी डाटा 70 दिन के लिए ऑफर किया जा रहा है।
आज से मिलगा लाभ
तो वहीं 448 रुपए के रीचार्ज प्लान में 84 जीबी के बजाय 126 जीबी डाटा 84 दिन के लिए दिया जाएगा। इसी तरह 498 रुपए के रीचार्ज में 91 जीबी डाटा की जगह 136 जीबी डाटा 91 दिन के लिए दिया जाएगा। कुल मिलाकर 50 प्रतिशत ज्यादा हर दिन 1.5 जीबी का डाटा दिया जा रहा है। जबकि पहले डाटा की लिमिट 1 जीबी प्रतिदिन थी। आपको बता दें कि सारे प्लान का फायदा आज 9 जनवरी से मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
