2018 का बजट सत्र इसी महीने 29 जनवरी से शुरु हो जाएगा। संसद का यह बजट 2 भागों में विभाजित होगा और बजट पिछली बार की तरह ही 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। नवभारत टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बजट सत्र 29 जनवरी से 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। जिसमें 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा, दूसरा चरण 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा।

आपको बता दें कि संसद का बजट सत्र 29 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुरु होगा और उसी दिन आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। जीएसटी लागू होने के बाद यह देश का पहला बजट होगा। बजट को फरवरी के अंत में प्रस्तुत किए जाने की ब्रिटिशकालीन परंपरा को खत्म करते हुए इस साल जेटली ने पहली बार आम बजट को 1 फरवरी को पेश किया था।
इसका तर्क यह है कि एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले सभी बजट प्रस्तावों को मूंजूरी मिल जाएगा ताकि समय पर धन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इस बदलाव के साथ ही रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा को भी समाप्त कर इसे आम बजट में ही मिला दिया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications