जल्द ही आरबीआई 10 रुपए के नए नोट जारी करने वाला है। ये नए नोट महात्मा गांधी सीरीज के ही होंगे। रिर्पोट्स के अनुसार रिजर्व बैंक 10 रुपए के 100 करोड़ नोट पहले ही प्रिंट कर चुका है। ये नया नोट चॉकलेट ब्राउन कलर का होगा। साथ ही इसमें सिक्योरिटी फीचर्स को भी पहले से बेहतर बनाया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में आरबीआई ने 200 और 50 रुपए के नए नोट जारी किए थे। ये नोट भी महात्मा गांधी सीरीज के ही थे।
नए नोट में ये होगा खास
महात्मा गांधी सीरीज के नए नोट चॉकलेट ब्राउन कलर के होंगे जिसमें कोणार्क सूर्य मंदिर की तस्वीर होगी। इस नोट की डिजाइन पिछले सप्ताह ही सरकार की ओर से मिली है। आखिरी बार 10 रुपए के नोट के डिजाइन में साल 2005 में बदलाव किया गया था।
ये हैं फीचर्स
माना जा रहा है कि नए नोट में सुरक्षा फीचरों को पहले से बेहतर बनाया गया है। नए नोटों पर नंबर पैनल के इनसेट में अंग्रेजी का बड़ा 'एल' अक्षर होगा। पीछे की तरफ छपाई का वर्ष 2017 लिखा होगा। इन पर केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर उर्जित पटेल का हस्ताक्षर होगा।
यह भी है योजना
सरकार ने पिछले साल संसद के बजट 2017 के सत्र में बताया था कि आरबीआई को फील्ड ट्रायल की अनुमति दी जा चुकी है। देश में सरकार ने पांच जगहों पर प्लॉस्टिक बैंक नोट्स फील्ड ट्रायल करने का फैसला लिया। साथ ही प्लास्टिक सब्सट्रैट खरीदे जाने की मंजूरी दे दी। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि कॉटन सब्सट्रैट बैंक नोट्स के मुकाबले प्लास्टिक नोट्स की जीवन अवधि ज्यादा होती है।
नवंबर 2016 से शुरु हुआ सिलसिला
साल 2016 में नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने नए नोटों को बाजार में उतारना शुरु कर दिया था। 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों की नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने सबसे पहले 2000 रुपए और 500 रुपए के नए नोट लॉन्च किए और उसके बाद 200 रुपए और फिर 50 रुपए के नए नोट भी मार्केट में उतारे गए और अब 10 रुपए का नया नोट जल्द ही आने वाला है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
