देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी इंफोसिस के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ सलिल पारेख को 16.5 करोड़ रुपए का एक तय वेतन दिया जाएगा। वैश्विक सॉफ्टवेयर दिग्गज इंफोसिस ने कहा कि वह नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक (सीईओ और एमडी) सलिल एस. पारेख को 16.25 करोड़ रुपये का सालाना वेतन देगी।

वित्त वर्ष के अंत में उन्हें 9.75 करोड़ रुपए के बराबर परिर्वतनीय वेतन का भुगतान किया जाएगा। पूर्व सीईओ विशाल सिक्का को वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 67.5 लाख डॉलर 42.80 करोड़ रुपए का वेतन दिया गया था। देश की ही एक और सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के सीईओ अब्दाली नीमचवाला को 20 लाख डॉलर 12.7 करोड़ रुपए से कुछ अधिक का वेतन मिलता है।
कंपनी की नियुक्ति एवं पारिश्रमिक समिति की सदस्या किरण ने कहा कि पारेख को 3.25 करोड़ रुपए के शेयर भी दिए जाएंगे जिनके साथ कुछ शर्तें जुड़ी होंगी। साथ ही उन्हें कार्यप्रदर्शन के आधार पर 13 करोड़ रुपए के शेयर अनुदान के तौर पर मिलेंगे।
उन्हें 9.75 करोड़ रुपए का एक बारगी शेयर अनुदान भी दिया जाएगा। पारेख शेयर के रुप में दिए जाने वाले अपने पारितोषिक का लाभ पांच साल के कार्यकाल मे समय-समय पर उठा सकेंगे। उनके रोजगार अनुबंध में गै प्रतिस्पर्धा का प्रावधान भी है, जिसके तहत वह यहां से छोड़कर किसी प्रतिद्वंदी कंपनी में नहीं जा सकते हैं।
किरण ने कहा कि पारेख के अनुबंध में न्यूनतम प्रदर्शन लक्ष्य पाने में असफल रहने की स्थिति में उन्हें कितना भुगतान किया जाएगा, इसका भी प्रावधान किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications