सरकार ने खुदरा निवेशकों के लिए एक नयी बांड योजना अधिसूचित की है जिसमें निवेश पर सालाना 7.75 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज मिलेगा पर इसमें आयकर छूट नहीं होगी। यह योजना मौजूदा आठ प्रतिशत ब्याज वाली बांड योजना की जगह लेगी।

वित्त मंत्रालय के आज जारी बयान में कहा गया है कि इन बांड की सात साल की मियाद के हैं और इनकी बिक्री 10 जनवरी को खुलेगी ।
आर्थिक मामलों के सचिव एस सी गर्ग ने एक ट्वीट में कहा है, 7.75 प्रतिशत वाली बचत बांड योजना अधिसूचित कर दी गई है। यह 8 प्रतिशत वाली बांड योजना की जगह लेगी। अधिसूचना और इसमें एक सप्ताह का अंतर जरूरी था ताकि चेकों के भुनाने की अवधि के साथ टकराव न हो।
बयान में कहा गया है कि नयी योजना 10 जनवरी से प्रभावी होगी। इस योजना में ब्याज का भुगतान अर्धवार्षिक रूप में किया जाएगा। सात वर्ष की मियाद पूरी होने पर पूरा पैसा लने वालों के लिए1000 रुपये का निवेश 1,703 रुपये हो जाएगा। ये बांड सम मूल्य पर जारी किए जाएंगे। इन बांडों की खुले बाजार में खरीद फरोख्त नहीं हो सकती है और न ही इन्हें कर्ज के लिए बंधक रखा जा सकता। ये बांड दूसरे को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता हैं।
पुराने आठ प्रतिशत ब्याज वाले बांड 21 अप्रैल 2003 को लाए गए थे।
वित्त मंत्रालय ने इस योजना में ब्याज घटाने का कोई कारण नहीं बताया है पर ब्याज दर में गिरावट के इस परिवेश में बांड पर ब्याज कम रखा गया। हां, इन बांडों पर सम्पत्ति कर से छूट होगी।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications