आरकॉम का मालिकाना हक बेचने के बाद और रिलायंस (मुकेश अंबानी) से हुई डील के बाद अब रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी नए उत्साह में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नया रिलायंस कम्यूनिकेशंस (आरकॉम) देश के सबसे बड़ी बी2बी यानि बिजनेस टू बिजनेस कंपनी के रूप में उभरेगी, जो 'वैश्विक और उद्यम व्यवसाय पर केंद्रित' होगी।
इंटरव्यू में किया खुलासा
अंबानी ने द इकॉनमिक टाइम्स से एक विस्तृत साक्षात्कार में यह बातें कही, जो उनका एक दशक में पहला साक्षात्कार है। उन्होंने कहा, "कंपनी के पास आनेवाले कुछ महीनों में एक मजबूत साझीदार भी होगा।" अंबानी ने कहा, "नया आरकॉम ज्यादा मजबूत होगा और देश का सबसे बड़ा बी2बी कारोबार होगा। आईडीसी (अंतर्राष्ट्रीय डेटा सेंटर) शुरू होने को है। इसमें विशाल अवसर है। इसमें भारत के लिए 400 अरब डॉलर के अवसर हैं और हमारे लिए भी अवसर है।"
कंपनी का कर्ज घटा
अंबानी ने पिछले महीने आरकॉम के कर्ज का पूर्ण समाधान हासिल किया था और संपत्तियों की बिक्री कर कंपनी के कर्ज को 25,000 करोड़ रुपये से घटाकर 6,000 करोड़ रुपये करने में सफलता पाई थी।
टेलीकॉम क्षेत्र से नहीं जा रहा हूं: अनिल अंबानी
अंबानी ने कहा, "मैंने डीओटी (दूरसंचार विभाग) से कहा था कि मैं दूरसंचार क्षेत्र से नहीं निकल रहा हूं। मैं केवल मोबाइल कारोबार बंद कर रहा हूं। हम क्लाउड, आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स), डेटा सेंटर्स, सबमरीन केबल्स कारोबार में हैं।"
जियो के साथ हुआ करार
आरकॉम ने रिलायंस जियो के साथ अपने वायरलेस संपत्तियों को बेचने का सौदा किया है, जिसमें टॉवर्स, ऑप्टिक फाइबर केबल नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और मीडिया कंर्वजेंस नोड्स शामिल है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
