दुनिया का सबसे बड़ा 'रिफाइनरी ऑफ गैस क्रैकर' (ROGC) रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जामनगर परिसर में चालू किया है। यह पेट्रोरसायन बनाने के लिए ईंधन उत्पादन को लेकर रिफाइनरी प्रक्रिया से प्राप्त अवशेष का उपयोग करेगा। ROGC 11 अरब डॉलर के पूंजी व्यय का हिस्सा है। कंपनी ने वैश्विक स्तर पर उुर्जा एवं पेट्रोरसायन परियोजनाओं के विस्तार के तहत इस पूंजी व्यय की घोषणा की थी।
अरबों डॉलर की विस्तार योजना
इसके साथ ही कंपनी ने अरबों डॉलर की विस्तार योजना लगभग पूरी कर ली है। इसमें कंपनी की एथेलीन क्षमता दोगुनी हो जाएगी। इसके साथ ही कंपनी दुनिया के शीर्ष पांच पेट्रोरसायन उत्पादकों में शामिल हो गई है। क्रैकर संयंत्र के चालू होने से रिलायंस इंडस्ट्रीज की पांच विनिर्माण इकाईयों की एथेलीन उत्पादन क्षमता लगभग 40 लाख टन सालाना हो गई है।
इन चीजों में इस्तेमाल होगा ROGC
दुनिया भर में 270 एथेलीन संयंत्र हैं जिसकी संयुक्त क्षमता 17 करोड़ टन सालाना से अधिक है। रिफाइनरी ऑफ गैस क्रैकर से प्राप्त एथेलीन का उपयोग प्रसंस्करण इकाइयों में मोनो एथोलीन ग्लाइको (MEG) एवं पॉलीथिलिन के उत्पादन में किया जाता है।
6 करोड़ टन की है क्षमता
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि इसके साथ गुजरात में जामनगर परिचालन वाली दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी ऑफ गैस क्रैकर इकाई बन गई है। कंपनी जामनगर में सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफाइनरी का पिरचालन कर रही है जिसकी क्षमता 6 करोड़ टन सालाना है।
15 लाख टन सालाना क्षमता
रिलायंस इंडस्ट्रीज के बयान में कहा गया है कि उसने रिफाइनरी एवं अन्य रिलेटेड संयंत्रों के साथ सफलतापूर्वक 15 लाख टन सालाना क्षमता का ROGC परिसर चालू किया है। अगर यह रिफाइनरी सफल होता है तो यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए एक बड़ी कामयाबी होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
