अमेरिका के H-1B वीजा मामले पर कठोर रुख के चलते तमाम भारतीयों की नौकरी के लिए संकट खड़ा हो गया है वहीं इस मुद्दे पर भारतीय उद्योगपतियों ने अपनी तरफ से प्रतिक्रिया दी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा H-1B वीजा मामले पर एक ट्वीट किया है जो अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों के लिए राहत से कम नहीं है।
आनंद महिंद्रा का ट्वीट
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिख है कि, If that happens, then I say ‘Swagatam, Welcome Home.' You're coming back in time to help India Rise... (अगर ये होता है तो, मैं ये कह सकता हूं कि आपका स्वागत है, अपने घर में स्वागत है, आप वापस आइए और भारत को आगे बढ़ाने में मदद कीजिए...)।
सुकून भरा है आनंद महिंद्रा का ट्वीट
आनंद महिंद्रा का ये ट्वीट ऐसे समय आया है जब भारतीय आईटी उद्योग में भी जॉब लॉस की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। इस ट्वीट से ये स्पष्ट हो जाता है कि भारतीय आईटी-वाहन उद्योग के पास नौकरियों की कमी नहीं है और वह अमेरिका की H-1B वीजा नीति से भी निपटने के लिए तैयार है।
H-1B वीजा में हो सकता है बदलाव
आपको बता दें कि ट्रंप प्रशासन H-1B वीजा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नया नियम का प्रस्ताव उन लोगों के लिए है जिनके पास H-1B वीजा है और उन्होंने ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन किया हुआ है और वह पेंडिग है, ऐसे लोगों को H-1B वीजा रखने की छूट को खत्म किया जा सकता है।
नौकरी पर खतरा!
अगर ये नियम लागू होता है तो इसका सबसे ज्यादा असर भारतीय कामगारों पर होगा। अमेरिका के तमाम आई सेक्टरों में भारतीयों का बोलबाला है और यहां की आईटी इंडस्ट्री एक तरह से भारतीयों के भरोसे ही चल रही है। हाल फिलहाल में जिन H-1B वीजा धारकों का ग्रीन कार्ड आवेदन पेंडिंग है उन्हें वीजा की समयावधि से ज्यादा रुकने के लिए समय दिया जा सकता है। ऐसी स्थिति में उन्हें वीजा की मियाद 3 साल तक बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
अमेरिका फर्स्ट की नीति
टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले खबर प्रकाशित करते हुए आज तक समाचार पोर्टल ने लिखा है कि, यह प्रस्ताव होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट में मेमो के तौर पर बांटा जा रहा है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप लगातार 'बाय अमेरिकन, हायर अमेरिकन (अमेरिकन खरीदो, अमेरिकियों को नौकरी पर रखो)' के नारे को बुलंद किये हुए हैं और इसकी वजह से ही वह नियम सख्त कर रहे हैं।
नैसकॉम ने जताई चिंता
वहीं इस विषय में सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री बॉडी नैसकॉम पहले वीजा को लेकर बरती जा रही सख्ती के संबंध में अपनी चिंता जता चुकी है। उसने इस संबंध में यूएस सीनेटरों से भी बात की है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस और यहां के प्रशासन से भी इस संबंध में अपनी चिंताएं जाहिर की हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
