नए साल पर PNB का तोहफा, डिपॉजिट पर बढ़ाई ब्याज दरें

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने विभिन्न मियाद की 10 करोड़ रुपए तक के डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में 1.25 प्रतिशत तक वृद्धि करने की घोषणा की। नई ब्याज दरें 1 जनवरी 2018 से लागू होंगी। बैंक के अनुसार, एक करोड़ रुपए तक की राशि के लिए 7 से 29 दिन के डिपॉजिट पर ब्याज दर को 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत कर दिया गया है।

PNB Interest Rates In 2018, PNB Saving Interest Rates In 2018, पीएनबी की ब्याज दरें 2018, पंजाब नेशनल बैंक की सेविंग डिपॉजिट ब्याज दरें

पीएनबी ने 30 से 45 दिन के डिपॉजिट पर ब्याज दर 4.50 से बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत कर दी है। 46 से 90 दिन के डिपॉजिट पर 6.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जो पहले 5.50 प्रतिशत थी। 91 से 179 दिन के डिपॉजिट पर ब्याज दर रेट 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दी गई है।

बैंक 1 से 10 करोड़ रुपए तक की ज्यादा राशि की 7 से 45 दिन की मियाद वाले डिपॉजिट पर अब 4 की जगह 4.8% ब्याज देगा। इसी तरह 46 से 179 दिन के डिपॉजिट पर 4 की जगह 4.9%, 180 से 344 दिन के डिपॉजिट पर 4.25 की जगह 5% ब्याज मिलेगा।

एक साल की अवधि वाले डिपॉजिट पर ब्याज दर 5 से बढ़ाकर 5.7%, एक से तीन साल के लिए 5 से बढ़ाकर 5.5% और 3 से 10 साल की अवधि के लिए ब्याज दर 5 से बढ़ाकर 5.25% कर दी है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+