देश में पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टोकरंसी बिटक्वाइन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। बिटक्वाइन को खरीदने और उसमें निवेश करने जैसी तमाम चीजों को लेकर भारतीय जनमानस में उत्सुकता है। गूगल ने भी अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी करते हुए लिखा था कि भारत में बिटक्वाइन सर्च के मामले में टॉप-3 में शामिल है। अब बिटक्वाइन को लेकर एक नई खबर सामने आई है। मोबाइल आधारित एप्लीकेशन प्लूटो एक्सचेंज ने एक एप लांच किया गया। जिसके जरिए बिटक्वाइन क्रिप्टोकरंसी का लेन-देन किया जा सकता है।
मोबाइल नंबर के जरिए ही होगा लेन-देन
यह सभी लेन-देन को केवल मोबाइल नंबर के इस्तेमाल के जरिये ही अंजाम देगा। महज 4-डिजिट पिन का उपयोग करके यूजर मोबाइल नंबर के इस्तेमाल से बिटकॉइन की खरीद, बिक्री, स्टोर एवं उसे खर्च कर सकेंगे।
प्लूटो एक्सचेंज की टिप्पणी
फाइनेंशियल ने इस हवाले से खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि, प्लूटो एक्सचेंज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत वर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "प्लूटो एक्सचेंज का नारा है 'अनबैंक द बैंक्ड बैंक' यानी बैंक के काम की जटिलता से लोगों को मुक्त करो। क्योंकि बाजार में पहले से ही मौजूद दूसरे सभी एप बिटकॉइन के लेन-देन के लिए बिटकॉइन के पते का उपयोग करते हैं। प्लूटो एक्सचेंज इस पूरे परिदृश्य को बदल कर रख देगा और इन सारी जटिलताओं को एक झटके में खत्म कर देगा।
मोबाइल नंबर के जरिये बिटकॉइन लेन-देन
प्लूटो एक्सचेंज एक ओपेन पेमेंट प्लेटफार्म और डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज है, जो सभी क्रिप्टो एक्सचेंज पर इश्यू किया जाता है। कंपनी ने दावा किया है कि यह पहला एप आधारित वॉलेट है, जो मोबाइल नंबर के इस्तेमाल के जरिये बिटकॉइन लेन-देन में सक्षम बनाता है।
भुगतान प्रक्रिया की जटिलता से मिलेगी मुक्ति
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, प्लूटो एक्सचेंज भुगतान की प्रक्रिया से जुड़े यानी पेमेंट प्रोसेस, वित्तीय रास्तों और वित्तीय संस्थानों के बीच समन्वय की समस्या का समाधान करता है। यह भुगतानों, प्रेषित राशि यानी रेमिटेंस, पेरॉल डिपोजिट, बीबी कॉमर्स, सप्लाई-चेन फाइनेंस, लॉयल्टी प्रोग्राम्स, ऐसेट मैनेजमेंट एवं कारोबार तथा अन्य मांग में रहने वाली सेवाओं सहित वित्तीय कारोबारों में सक्षम बनाता है।
1 बिटक्वाइन की कीमत
बिटक्वाइन का न्यूयार्क में मूल्य साल 2016 में करीब 1,600 फीसदी बढ़ा है और वर्तमान में इसका मूल्य लगभग 15,000 डॉलर है। भारत में, एक बिटक्वाइन की कीमत 10 लाख रुपये है और लोग इसे खरीदने में 3,000 रुपये से लेकर कई लाख रुपये तक का निवेश कर रहे हैं। प्लूटो एक्सचेंज की स्थापना भरत वर्मा द्वारा 2017 में की गई। प्लूटो एक्सचेंज एक एप सक्षम क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट प्रदाता कंपनी है जिसका मुख्यालय दुबई में है तथा आईटी विभाग दिल्ली में है।


Click it and Unblock the Notifications