देश के शेयर बाजार में गिरावट का दौर रहा। सेंसेक्स 99 अंक गिरकर 33,911.81 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 0.29 फीसदी की गिरावट देखी गई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी में भी 41 अंको की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 41 अंक गिरकर 10,490.75 पर बंद हुआ। निफ्टी में 0.39 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
Rcom के शेयर्स चढ़े
बुधवार के कारोबार में सबसे ज्यादा फाएदे में आरकॉम के शेयर रहे। अनिल अंबानी की कर्ज में कटौती करने वाले बयान के बाद से रिलायंस के शेयर तेदी से ऊपर जा रहे हैं। पिछले दो दिन में रिलायंस के शेयरों में 54 फीसदी की तेजी देखी गई।
33 फीसदी का उछाल
रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की ओर से कंपनी के कर्ज को 25,000 करोड़ रुपये से घटाकर 6,000 रुपये करने की घोषणा के एक दिन बाद बुधवार को भी रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) के शेयरों तेजी का रुख बना रहा। दिन का कारोबार खत्म होने तक आरकॉम के स्टॉक में 33.49 फीसदी के साथ 28.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।
मंगलवार का प्रदर्शन भी रहा बेहतर
इससे पहले मंगलवार को आरकॉम के शेयर 30 फीसदी तेजी के साथ 21.33 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए थे। दरअसल मंगलवार को अंबानी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि कंपनी की ओर से आरकॉम के कर्ज का पुनर्गठन करने की पूरी योजना है।
कर्ज चुकाएंगे अनिल अंबानी
अंबानी ने बताया कि ऑडिट पुस्तिका के अनुसार, अक्टूबर 2017 में आरकॉम पर 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज था। रिलायंस समूह के चेयरमैन ने कहा कि कंपनी जनवरी-मार्च 2018 में सभी प्रकार के लेन-देन बंद कर देगी। उन्होंने बताया कि लेनदार व बैंकर्स के बीच कुल शून्य हानि के साथ पुनर्मुद्रीकरण के जरिए कर्ज को नए रूप में बदला जाएगा। एक सवाल के जवाब में अंबानी ने कहा कि आरकॉम के लिए कर्ज की अदायगी महज व्यावसायिक कार्य नहीं है, बल्कि नैतिक रूप से जरूरी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
