रिलायंस जियो की आदत है कि वह अपने ग्राहकों और प्रतिद्वंदी कंपनियों को बेहतरीन ऑफर्स से हर बार चौंका देता है। अब रिलायंस जियो ने एक बार फिर यही काम किया है। रिलायंस जियो ने ग्राहकों को एक खास राशि के रीचार्ज पर 3 हजार 300 रुपए का कैशबैक देने का ऑफर लॉन्च किया है।
3,300 रुपए का कैशबैक ऑफर!
रिलायंस जियो 399 रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज करने पर 3,300 रुपये तक का 'अप्रत्याशित कैशबैक' मुहैया कराएगी। ये कैशबैक 400 रुपये के माइ-जियो कैशबैक वाउचर के रूप में, वॉलेट से 300 रुपये के इंस्टैंट कैश वाउचर के रूप में तथा ई-कॉमर्स कंपनियों के 2,600 रुपये के डिस्काउंट वाउचर के रूप में मिलेगा।
जियो ने लॉन्च किए अन्य प्लान
इसके अलावा शुक्रवार की रात को कंपनी ने हैप्पी न्यू इयर 2018 ऑफर के तहत दो नए प्लान लांच किए थे, जिसमें ग्राहकों को अधिक डेटा का लाभ मिलता है। हाल ही में जियो ने अपनी स्कीम में कुछ बदलाव किए थे जिसमें रीजार्च राशि में बढ़ोतरी जैसी चीजें शामिल थीं।
आईफोन 10 के लिए खास ऑफर
जियो पर इस समय नए साल के मौके पर कुछ खास ऑफर्स चल रहे हैं। इसमें से एक ऑफर है आईफोन 10 के लिए। अगर आप जियो की साइट से आईफोन 10 बायबैक ऑफर के तहत खरीदते हैं तो आपको 70% तक कैशबैक मिल सकता है। वहीं अगर आप सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से आईफोन 10 खरीदते हैं तो आपको 8 हजार रुपए का कैशबैक मिल सकता है।
जियो-फाई किया सस्ता
अपने नेटवर्क के बढ़ाने के लिए जियो ने जियो-फाई को और भी सस्ता कर दिया है। जियो ने जियोफाई के दाम में करते हुए अब उसे 999 रुपए में बेचना शुरु कर दिया है। इससे पहले जियो फाई के दाम दीपावली के समय कम हुए थे। उसके बाद जियोफाई 1990 रुपए की कीमत में मिल रहा था।
रेडमी फोन यूजर्स के लिए खास ऑफर
अगर आप रेडमी फोन यूजर हैं तो जियो पर आपकी मेहबानी बढ़ जाती है। रेडमी 5A मोबाइल फोन धारकों के लिए जियो ने 1000 रुपए का कैशबैक ऑफर और 199 रुपए का रीचार्ज ऑफर विथ अनलिमिटेड बेनिफिट्स लॉन्च किया है। जियो से जुड़े सार ऑफर आप जियो की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
