मेट्रो का किराया बढ़ने के बाद दिल्ली वालों पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। पर इस बार दिल्ली के चहेते सीएम अरविंद केजरीवाल की ही सरकार ने जनता को महंगाई का करंट दे दिया है। केजरीवाल सरकार ने पानी पर 20 फीसदी शुल्क बढ़ा दिया है।
20 फीसदी का इजाफा
दिल्ली जल बोर्ड ने मंगलवार को महीने में 20 हजार लीटर से ज्यादा पानी की खपत करने पर पानी और सीवर का शुल्क 20 फीसदी बढ़ा दिया है। सरकार के एक अधिकारी ने ट्वीट किया, "लगातार तीसरे साल दिल्ली के घरों में महीने में 20 हजार लीटर तक पानी की खपत पर शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली जल बोर्ड ने एक बैठक में पानी और सीवर शुल्क में 20 फीसदी वृद्धि को मंजूरी दे दी है।"
20 हजार लीटर की खपत पर कोई शुल्क नहीं
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने एक ट्वीट में कहा, "अभी भी प्रत्येक परिवार को हर महीने 20 हजार लीटर पानी मुफ्त है। और 20 हजार से ज्यादा पानी की खपत पर मात्र 28 रुपये बढ़ाए गए हैं। यह मात्र 85 पैसे प्रति दिन पड़ेगा।" सरकार की शून्य बिल योजना के तहत एक महीने में 20 हजार लीटर पानी की खपत करने पर घर के मालिकों को पानी का बिल नहीं अदा करना होता है।
हाल ही में बढ़ा था दिल्ली मेट्रो का किराया
इससे पहले दिल्ली में मेट्रो का किराया बढ़ा दिया गया था। जिसे लेकर दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार और एलजी की कड़ी आलोचना की थी। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो केंद्र सरकार के अंतरगत आती है और किराए में वृद्धि का फैसला केंद्र के द्वारा लिया जाता है।
केंद्र राज्य के बीच तना-तनी जारी
इस बात से सभी वाकिफ हैं कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच पहले दिन से ही तना-तनी जारी है। दोनों तरफ से एक दूसरे पर राजनीतिक हमले किए जाते हैं। हाल ही में दिल्ली में मैजेंटा लाइन के उद्घाटन पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल को नहीं बुलाया गया जिसे लेकर भी बवाल मचा हुआ है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
