एशिया के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी बहुत कम बोलने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि जब भी मुकेश अंबानी कुछ बोलते हैं तो वह बड़ा ही बोलते हैं। अब मुकेश अंबानी ने एक बार फिर अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मुकेश अंबानी ने कहा है कि उनका लक्ष्य है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज आने वाले वक्त में दुनिया की टॉप-20 कंपनियों में शामिल हो।
जो कुछ भी हूं, पिता की वजह से हूं: मुकेश अंबानी
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने ये बातें अपने पिता धीरू भाई अंबानी की जन्मशती पर कहीं। उन्होने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं उनके पिता धीरू भाई अंबानी की वजह से ही हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के आगे बढ़ने की वजह उनके पिता ही हैं साथ ही मुकेश अंबानी ने ये भी कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं वह उनके पिता की वजह से हैं। इस दौरान मुकेश अंबानी ने रिलायंस की भविष्य की नीतियों को लेकर भी बड़े संकेत दिए। अंबानी ने कहा कि आने वाले दशकों में दुनिया फॉसिल फ्यूल (जीवाश्म ईंधन) से क्लीन, ग्रीन और रीन्यूएबल एनर्जी सोर्स के इस्तेमाल में बदलाव देखेगी। उन्होंने कहा कि क्या रिलायस दुनिया को क्लीन और एफॉर्डेबल एनर्जी मुहैया कराने में भारत लीडर बन सकता है? हां, हम कर सकते हैं और हां हम करेंगे। आइए आगे जानते हैं मुकेश अंबानी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
सबसे बड़े शेयर होल्डर
मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक हैं। मुकेश अंबानी के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के 40 फीसदी शेयर हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी दुनिके सबसे मंहगे घर एंटीलिया हाउस में रहते हैं, एंटीलिया हाउस 28 मंजिला इमारत है जो कि मुंबई में समुद्र के किनारे बनाया गया है। वहीं मुकेश अंबानी दुनिया की सबसे सुरक्षित कार BMW-760LI में चलते हैं, इसी कार में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चलते हैं। आगे पढ़ें BMW-760LI कार की खुबियां
दुनिया की सबसे सुरक्षित कार में करते हैं सफर
मुकेश अंबानी और पीएम नरेंद्र मोदी दोनों ही इस बेहद सुरक्षित कार में सफर करते हैं। इस कार की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए (1.90 करोड़ रुपए) है। वहीं भारत में एक्सट्रा सिक्योरिटी फीचर की कार के आयात पर 300 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी लगती है। इंपोर्ट ड्युटी और कार की कीमत मिलाकर इस कार का दाम 8.5 करोड़ रुपए के आस-पास बैठता है।
कौन है मुकेश अंबानी के रोल मॉडल
जब मुकेश अंबानी से पूछा जाता है कि उनके रोल मॉडल कौन हैं तो वो बिना वक्त गवाएं कहते हैं कि उनके पिता धीरूभाई अंबानी उनके सबसे बड़े रोल मॉडल हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने जो चीजें शुरु की और उनकी जो फिलॉसिफी है उसका उनके उपर बड़ा प्रभाव पड़ा है।
पैसा महत्वपूर्ण नहीं
हाल ही में एक समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि, पैसा उनके लिए कभी भी महत्वपूर्ण नहीं रहा है और एक संसाधन के रूप में पैसा कंपनी को जोखिम लेने में सक्षम बनाता है। अंबानी ने एचटी लीडरशिप समिट में कहा, "पैसा कभी भी मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण नहीं रहा.. मैं उन तमगों से नफरत करता हूं, जो आप मुझे देते हैं।"
जेब में पैसा-क्रेडिट कार्ड नहीं रखते हैं
अंबानी ने कहा कि वे अपनी जेब में कभी भी नकदी या क्रेडिट कार्ड लेकर नहीं चलते, और उनके आसपास हमेशा कोई होता है तो उनके बिलों का भुगतान करता है। अंबानी ने कहा, "निजी स्तर पर, बहुत कम लोग यह जानते हैं कि बचपन से, स्कूल में और अब, मैंने कभी भी अपने साथ पैसे नहीं रखे। मेरे पास क्रेडिट कार्ड नहीं हैं, मैं अपनी जेब में पैसे लेकर नहीं चलता। मैं हमेशा अपने साथ किसी को रखता हूं, जो मेरे लिए भुगतान करता है, तो ऐसे ही मेरा काम चलता है।"
भारत की क्षमता पर पूरा विश्वास
वहीं समिट में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा था कि, भारत में क्षमता है कि वह आने वाले वक्त में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। वहीं अंबानी ने ये भी कहा कि जिस तरह से भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है उससे ऐसा लग रहा है कि हम जल्द ही चीन को पछाड़ देंगे। आगे पढ़ें मुकेश अंबानी को खाने में क्या पसंद है।
इडली सांभर है फेवरेट फूड
मुकेश अंबानी के ये जवाब चौंकाने वाला था। लोगों को शायद ये लगता था कि वह गुजरात से हैं तो शायद गुजराती व्यंजन उनके फेवरेट होंगे या फिर एक आलीशान जीवन जी रहे उद्योगपति का भोजन कोई इटैलियन मैक्सिकन फूड हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं है, मुकेश अंबानी ने बड़ी ही सादगी से कहा कि, हमारा फेवरेट फूट साउथ इंडियन है, इडली सांभर उन्हे बहुत पसंद है। उन्हें इडली सांभर बहुत पसंद है और वो मुंबई में मैसूर कैफे में जाना पसंद करते हैं। आगे पढ़ें आखिर रिलैक्स मूड में क्या करते हैं मुकेश अंबानी
रिलैक्स मूड में क्या करते हैं मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी ने बताया कि वो अपने व्यस्तम समय के बाद रिलैक्स होने के लिए किताबें पढ़ते हैं और अपने दोस्तों से बात करते हैं। इसके अलावा वो देश और दुनिया के समाचार देखते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह जियो पर ही समाचार देखते हैं क्योंकि जियो का नेटवर्क इस वक्त सबसे बेस्ट है।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications