भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली अब ब्रांड बन चुके हैं और उनकी ब्रांड वैल्यू शाहरुख खान से आगे निकल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू में पिछले साल की तुलना में इस साल तक 56 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।
ब्रांड कोहली
विराट कोहली क्रिकेट के उन चमकते हुए सितारों में से एक हैं जिन्हें देखकर तमाम युवा उनके जैसा क्रिकेटर बनना चाहते हैं। अब विराट अपनी इसी मेहनत के दम पर सबसे बड़ा ब्रांड नेम भी बन गए हैं, तमाम छोटे बड़े ब्रांड उनसे जुड़ना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 56 फीसदी बढ़कर 14.4 करोड़ डॉलर पहुंच गई है। अगर इसे रुपए में बदलें तो ये राशि 9 अरब 22 करोड़ 96 लाख 80 हजार रुपए तक पहुंचती है।
प्रदर्शन की बदौलत पैसों की बारिश
डफ एंड फेल्प्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट की लोकप्रियता बढ़ने के पीछे विज्ञापन के लिए दिया जाने वाला पैसा, मैदान पर लाजवाब प्रदर्शन और लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ने जैसे तमाम कारक शामिल हैं। डफ एंड फेल्प्स ने राइज आफ द मिलेनियल्स: इंडियाज मोस्ट वैल्यूएबल सेलेब्रिटी ब्रांड शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें विराट कोहली का जिक्र है।
दूसरे पायदान पर शाहरुख
राइज आफ द मिलेनियल्स: इंडियाज मोस्ट वैल्यूएबल सेलेब्रिटी ब्रांड शीर्षक की रिपोर्ट में पहली बार ऐसा हुआ है कि शाहरुख खान पहले स्थान से नीचे खिसक आएं हैं। अब शाहरुख की जगह पहले स्थान पर विराट कोहली काबिज हो चुके हैं।
पहली पसंद कोहली
ये रिपोर्ट इस बात को इंगित करती है कि अब ब्रांड के लिए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पहली पसंद शाहरुख खान नहीं बल्कि विराट कोहली होंगे। इसका कारण उनका क्रिकेट के मैदान पर बेहतर प्रदर्शन तथा फील्ड के बाहर का करिश्मा है। सूची में 10.6 करोड़ डालर के ब्रांड मूल्य के साथ शाहरूख खान दूसरे पायदान पर आ गये हैं।
बिजनेस और निवेश
विराट कोहली बिजनेस और स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी निवेश कर रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए निवेश पर।
- FC गोवा, ये एक फुटबॉल क्लब है जो कि इंडिन सुपर लीग में शामिल है।
- UAE Royals- ये एक टेनिस टीम है और ये इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग में शामिल है।
- Bengaluru Yodhas- ये एक रेसलिंग की टीम है जो कि प्रो रेसलिंग लीग में शामिल है।
- Chisel- ये एक जिम की चेन है
- WROGN- फैशन और क्लॉथिंग
- Sports Convo- स्पोर्ट्स रिलेटेड सोशल नेटवर्क
- Stepathlon- बच्चों की फिटनेस के लिए है।
विराट कोहली के बिजनेस वेंचर
तीसरी स्थान पर दीपिका
अन्य सेलिब्रेटीज की बात करें तो, साल 2016 के मुकाबले इसमें करीब 20 फीसदी की कमी आयी है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का ब्रांड मूल्यांकन 9.3 करोड़ डालर आंका गया है और वह सूची में तीसरे स्थान पर हैं। कोहली ने जहां अक्टूबर 2017 तक 20 ब्रांड के प्रचार-प्रसार के लिये अनुबंध किया है वहीं शाहरुख और दीपिका ने क्रमश: 21 तथा 23 ब्रांडों के लिये अनुबंध किये हैं।
अक्षय कुमार का पोर्टफोलियो बढ़ा
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने पोर्टफोलियो में सात नये उत्पाद ब्रांड को जोड़ा और उनका ब्रांड मूल्य 2017 में करीब 97 फीसदी बढ़कर 4.7 करोड़ डालर पहुंच गया है। बैंडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु पहली महिला खिलाड़ी हैं जो शीर्ष 15 हस्तियों में शामिल हैं। वह 1.5 करोड़ डालर के ब्रांड मूल्यांकन के साथ शीर्ष 15वें स्थान पर हैं।
13वें स्थान पर धोनी
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। धोनी 13वें स्थान पर हैं। साल 2017 में शीर्ष 15 हस्तियों का ब्रांड मूल्यांकन लगभग 71.2 करोड़ डालर है। इसमें खिलाड़ियों का योगदान 25 फीसदी है।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications