देश के सबसे बड़े घोटले 2जी स्पेक्ट्रम मामले में सीबीआई कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। आपको बता दें कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला 1 लाख 76 हजार करोड़ का घोटाला था, ये 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन से जुड़ा मामला था। वहीं इस खबर से सन टीवी के शेयर्स में भी करीब 5 फीसदी का उछाल देखा गया है।
सन टीवी के शेयर्स उछले
अदालत से बरी होने की खबर आते ही सन टीवी का शेयर करीब 40 अंक उछल गया। अभी सन टीवी के शेयर की कीमत 976.80 पैसे है जिसमं 5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। 2011 में आरोप लगने के बाद से सन टीवी के शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही थी, पिछले 5 वर्षों के अगर ट्रैक रिकॉर्ड को चेक किया जाए तो दिसंबर में 2012 में सन टीवी के शेयर्स 409 रुपए पर थे, वहीं 2015 के मध्य में इन शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई जब सन टीवी के शेयर्स गिरकर 267 रुपए तक पहुंच गए। अब सन टीवी के शेयर धारकों और निवेशक ने एक राहत की सांस ली होगी।
क्या था मामला
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया जाता है। ये घोटाला यूपीए-2 के शासन काल में हुआ जिसमें टेलीकॉम मंत्री ए राजा पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया साथ ही कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया था। अब ए राजा और कनिमोली समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है।
कांग्रेस के निशाने पर बीजेपी और पूर्व कैग प्रमुख विनोद राय
इस घटना के बाद कांग्रेस ने बीजेपी और पूर्व कैग अध्यक्ष विनोद राय को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यूपीए सरकार के दौरान सूचना और प्रसारण मंत्री रहे मनीष तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, इस फैसले के बाद पूर्व कैग प्रमुख विनोद राय को माफी मांगनी चाहिए। मनीष तिवारी ने लिखा कि उन्होंने जेपीसी के सामने टूजी घोटले की थ्योरी को गलत साबित किया था जो कि आज कोर्ट में भी सही साबित हो गई।
सभी आरोपी हुए बरी
इस मामले में एस्सार समूह के प्रमोटर रविकांत रुइया और अंशुमान रुइया, लूप टेलीकाम की प्रमोटर किरन खेतान, उनके पति आई पी खेतान और एस्सार समूह के निदेशक (रणनीति एवं योजना) विकास सर्राफ आरोपी थे, जिन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया है। सीबीआई द्वारा दायर पहले मामले में राजा और कनिमोझी के अलावा पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा, राजा के पूर्व निजी सचिव आर के चंदोलिया, स्वान टेलीकॉम प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा और विनोद गोयनका, यूनीटेक लिमिटेड एमडी संजय चंद्रा और रियालंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के तीन शीर्ष कार्यकारी अधिकारी गौतम दोशी, सुरेंद्र पिपारा और हरि नायर आरोपी थे, कोर्ट ने सभी को बरी कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications