फ्लैट खरीदने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बहुत ही बड़ा तोहफा देने की तैयारी में हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार सीएम योगी ने मंगलवार को विधानसभा में यह घोषणा की है कि वह जल्द ही 50 हजार बायर्स को उनके आवास पर बिल्डर्स से कब्जा दिलवाएंगे। नोएडा के बिल्डर्स से आवास दिलाए जाने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समूह ने पूरी योजना बना ली है। इस पर जल्दी की काम शुरु कर दिया जाएगा।
अब तक करीब 32 हजार को मिल चुका है सर्टिफिकेट
इकोनॉमिक्स टाइम्स ने अपने रिर्पोट में बताया कि सीएम ने बताया कि इस महीने अब तक करीब 32 हजार आवंटियों के कम्प्लीटेशन सर्टिफिकेट दिए जा चुके हैं। अब 18 हजार के सर्टिफिकेट और तैयार हो रहे हैं। कुल 50 हजार आवंटियों को उन बिल्डर्स से मकान मिल जाएगा, जो पैसा देने के बावजूद कब्जा नहीं दे रहे थे।
3 लाख आवंटियों ने जमा किए थे पैसे
अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान बोलते हुए सीएम ने कहा कि नोएडा में करीब 3 लाख ऐसे आवंटी थे, जिन्होंने आवास के लिए बिल्डर्स के पास सालों पहले पैसा जमा कर दिया था, पर मकान नहीं मिल पा रहे थे। कुछ तो ऐसे भी थे जिनकी पूरे जीवन की जमा पूंजी बिल्डर्स के पास डूब गई थी और वे किराए के मकान में रहने को मजबूर थे।
शिकायत पर गठित हुआ समूह
कुछ आवंटियों ने मेरे पास शिकायत की तो सरकार ने एक मंत्रिमंडलीय समूह का गठन किया, जिसने शिकायतें सुनने के बाद इन आवांटियों को कब्जा दिलाने की कार्रवाई शुरु की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए बायर्स का हित सर्वोपरि है। हम चरणबद्ध तरीके से सभी को मकान दिलवाएंगे। हमने बिल्डर्स को भी तीन श्रेणियों में बांट दिया है, जिनमें पहले में आवास उपलब्ध कराने वाले, दूसरे में खुद सक्षम नहीं पर दूसरे डेवलपर की मदद से आवास दिलाएंगे और तीसरी श्रेणी में उन्हें रखा गया है जो बिल्कुल करप्ट हैं।
नोएडा में होगी मेट्रो की शुरुआत
इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा में मेट्रो की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके अलावा आगरा और कानपुर में भी मेट्रो की शुरुआत जल्दी ही की जाएगी। जल्दी ही कई शहरों में मेट्रो तेजी से दौड़ने लगेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
