बैंकों में पैसा हर कोई रखता है, तो वहीं बचत खाते में भी लोग पैसा रखते हैं। पर क्या आपको पता है कि किस बैंक के बचत खाते में कितने प्रतिशत ब्याज मिल रही है? ऐसे लोग शायद बहुत ही कम होंगे जिन्हें लगभग सभी बैंकों द्वारा सेविंग अकाउंट में दी जा रही ब्याज के बारे में पता हो। यदि आप भी जमा पर ज्यादा ब्याज हासिल करना चाहते हैं तो आप स्माल फाइनेंस बैंकों में अपना पैसा जमा कर सकते हैं।
ये हैं ज्यादा ब्याज देने वाले बैंक
जी न्यूज के वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार ज्यादा ब्याज देने वाले बैंको में फिनकेयर, ईएसएफ और उत्कर्ष बैंक शामिल हैं जो कि 7% तक की ब्याज देते हैं। अगर आप बचत करना चाहते हैं तो आइए इन बैंकों के बारे में विस्तार से जानते हैं। आगे की जानकारी आपको अगली स्लाइड में पढ़ने को मिलेगी।
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में सेविंग अकाउंट रखने पर आपको 1 लाख रुपए तक की राशि पर 6 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज मिलता है। यदि यह राशि 1 लाख रुपए से ज्यादा है तो बैंक की तरफ से आपको 7 प्रतिशत सालाना की दर पर ब्याज दिया जाता है। इस बैंक का पंजीकृत ऑफिस गुजरात में है। इसके अलावा यदि आप एक साल के लिए फिक्सड डिपॉजिट करते हैं तो इस बैंक की तरफ से आपको 8 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है। सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 8.5 प्रतिशत है। तो वहीं 2 साल के लिए एफडी करने आपको 9 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है।
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 लाख रुपए से कम की जमा राशि पर 4 प्रतिशत सालाना तक का ब्याज देता है। यदि आपकी जमा राशि 1 लाख से 10 लाख रुपए के बीच है तो इस बैंक की ब्याज दर 6.5 प्रतिशत हो जाती है। 10 लाख से ज्यादा की राशि पर ब्याज दर बढ़कर 7 प्रतिशत हो जाती है। यदि आप एफडी करते हैं तो यह ब्याज दर बढ़कर 9 प्रतिशत तक हो जाती है। सीनियर सिटीजन के लिए बैंक की तरफ से ब्याज दर 9.5 प्रतिशत है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खाते पर 6 प्रतिशत सालाना की ब्याज दर देता है। इसके अलावा फिक्सड डिपॉजिट पर 8 प्रतिशत सालाना की ब्याज दर मिलती है। सीनियर सिटीजन के लिए यह ब्याज दर बढ़कर 8.5 प्रतिशत तक हो जाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications