देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 235.06 अंकों की तेजी के साथ 33,836.74 पर और निफ्टी 74.45 अंकों की तेजी के साथ 10,463.20 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 130.4 अंकों की तेजी के साथ 33,732.08 पर खुला और 235.06 अंकों या 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 33,836.74 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,862.07 के ऊपरी और 33,666.62 के निचले स्तर को छुआ।
30 में से 22 शेयरों में तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। मारुति (5.33 फीसदी), हीरो मोटो कॉर्प (4.70 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.39 फीसदी), बजाज ऑटो (2.87 फीसदी) और भारतीय एयरटेल (2.50 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - विप्रो (1.07 फीसदी), इंफोसिस (1.04 फीसदी), इंडसइंड बैंक (0.51 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.49 फीसदी) और कोटक बैंक (0.35 फीसदी)।
मिडकैप और स्मॉल कैप में भी दिखी तेजी
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 251.79 अंकों की तेजी के साथ 17,356.19 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 275.17 अंकों की गिरावट के साथ 18,527.85 पर बंद हुआ।
बढ़त के साथ खुला निफ्टी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 26.05 अंकों की तेजी के साथ 10,414.80 पर खुला और 74.45 अंकों या 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 10,463.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,472.20 के ऊपरी और 10,406.00 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 17 में तेजी
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 17 में तेजी रही, जिनमें वाहन (3.42 फीसदी) उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (2.36 फीसदी), दूरसंचार (1.96 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.81 फीसदी) और उद्योग (1.60 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
ये रहे गिरावट वाले शेयर्स
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रौद्योगिकी (0.60 फीसदी) और दूरसंचार प्रौद्योगिकी (0.4.6 फीसदी) शामिल रहे। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,908 शेयरों में तेजी और 778 में गिरावट रही, जबकि 157 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
More From GoodReturns

MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications