गुजरात और हिमाचल के चुनाव परिणामों का साफ असर शेयर बाजार पर भी देखा गया। शेयर बाजार ने बीजेपी की जीत का स्वागत किया और बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि दिन की शुरुआत में शेयर बाजार में 867 अंको की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। जैसे जैसे रुझान बीजेपी के पक्ष में आते गए वैसे-वैसे ही बाजार भी मजबूती के साथ आगे बढ़ता गया।
सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 138.71 अंकों की तेजी के साथ 33,601.68 पर और निफ्टी 55.50 अंकों की तेजी के साथ 10,388.75 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 98.45 अंकों की गिरावट के साथ 33,364.52 पर खुला और 138.71 अंकों या 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 33,601.68 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,801.90 के ऊपरी और 32,595.63 के निचले स्तर को छुआ।
मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 129.68 अंकों की तेजी के साथ 17,104.40 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 82.03 अंकों की गिरावट के साथ 18,252.68 पर बंद हुआ।
NSE में दिखी शुरुआती गिरावट
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 70.15 अंकों की गिरावट के साथ 10,263.10 पर खुला और 55.50 अंकों या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 10,388.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,443.55 के ऊपरी और 10,074.80 के निचले स्तर को छुआ।
19 सेक्टरों में से 17 में तेजी
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 17 में तेजी रही, जिनमें धातु (1.83 फीसदी), वाहन (1.21 फीसदी), उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु व सेवाएं (1.17 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.94 फीसदी) और दूरसंचार (0.91 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में रियल्टी (0.29 फीसदी) और ऊर्जा (0.11 फीसदी) शामिल रहे।
More From GoodReturns

Stock Market Today: मिडिल ईस्ट तनाव! शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 900+ अंक टूटा, निफ्टी 24,900 के नीचे

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 3 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 20,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Silver Price Today: 2 मार्च को चांदी की कीमत में 35,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications