रिलायसं जियो ने अपने कस्टमर को एक और खुशखबरी पेश की है। अब जियो सिनेमा के बाद जियो टीवी भी यूजर्स कंप्यूटर और अपने स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि जियो टीवी पर आप 550 से ज्यादा चैनल्स देख सकते हैं। इसका इंटरफेस बिल्कुल वैसा ही है जैसा आपके मोबाइल पर दिखता है। तो आइए जानते हैं कि आप कैसे जियो टीवी अपने स्मार्ट टीवी और कंप्यूटर पर देख सकते हैं।
कंप्यूटर या टीवी में देखने का यह है तरीका
जियो टीवी को अपने स्मार्ट टीवी और कंप्यूटर में देखने के लिए सबसे पहले अपने जियो अकाउंट के जरिए लॉग-इन करना होगा। जैसा कि जियो सिनेमा के लिए करना होता था। इसके लिए आपको https://jiotv.com पर जाना होगा।
हर कोई नहीं देख सकता है जियो टीवी का वेब वर्जन
हर कोई जियो टीवी का वेब वर्जन नहीं देख सकता है। इसके लिए जरुरी है कि आपके पास जियो का सिम कार्ड हो यानी कि जियो का एक रजिस्टर्ड नंबर। सबसे खास बात यह है कि अब आप जियो टीवी के वेब वर्जन पर SD के साथ-साथ HD चैनल्स भी देख सकते हैं।
पूरी तरह से फ्री है सर्विस
सबसे बड़ी बात यह है कि यह सर्विस पूरी तरह से फ्री है और आप इन चैनल्स का आनंद अपने ब्रॉडबैंड कनेक्शन के जरिए उठा सकते हैं। यहां पर आप अपने पसंदीदा चैनल, भाषा और कैटेगरी चुन सकते हैं। आप चाहें तो जियो सिनेमा और जियो टीवी के कंटेंट को अपने मोबाइल पर भी इसी तरीके से देख सकते हैं।
ये चैनल्स मिलेंगे देखने को
बिजनेस चैनल्स-8
भक्ति चैनल- 41
एंटरटेनमेंट चैनल-106
इंफोटेनमेंट चैनल-34
किड्स चैनल-26
लाइफस्टाइल चैनल-14
मूवी चैनल- 44
म्यूजिक चैनल-40
न्यूज चैनल-174
र्स्पोट चैनल-21
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications