दुनिया भर में चर्चा में चल रहे बिटकॉइन को लेकर भारतीयों की उत्सुकता भी कम नहीं है। लोग इस डिजिटल करंसी या क्रिप्टोकरंसी जुड़ी जानकारी गूगल से पूछ रहे हैं। यही कारण है कि इस साल गूगल पर सबसे अधिक पूछे गए सवालों में बिटकॉइन से जुड़े सवाल भी शामिल हैं। उसकी प्रमुख सर्च वाली तीन श्रेणियों में बिटकॉइन शामिल रहा। टेक्नॉलजी कंपनी गूगल की सालाना रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
गूगल की सर्च लिस्ट आई सामने
इस रिपोर्ट में कंपनी ने यह बताया है कि इस साल उसके सर्च विकल्प में भारतीयों ने सबसे अधिक जिज्ञासा किन शब्दों, हस्तियों, गीत गानों, फिल्मों या ब्रैंड्स को लेकर दिखाई। इसके अनुसार सर्च के हिसाब से तीन प्रमुख श्रेणियों में बिटकॉइन शामिल रहा। इनमें 2017 में सबसे चर्चित न्यूज के मामले में बिटकॉइन की कीमत से संबंधित खबर 8वें स्थान पर रही।
बिट्क्वाइन के बारे में खोज रहे हैं लोग
जानकारों का कहना है कि नेट यूजर्स ही नहीं आम लोग भी बिटकॉइन के बारे में जानना चाहते हैं। इसकी कीमत, इसका उपयोग कैसे किया जाए और भारत में इसे कैसे खरीदा जाए प्रमुख सवाल हैं जो लोगों के दिमाग में हैं और जिनका जवाब वे ऑनलाइन गूगल बाबा से पूछते हैं। इसी तरह क्या है श्रेणी में बड़ी संख्या में भारतीयों ने जानना चाहा कि आखिर बिटकॉइन क्या है। गूगल सर्च की क्या है वाली श्रेणी में बिटकॉइन दूसरे नंबर पर रहा। वहीं भारत में बिटकॉइन कैसे खरीदा जाए यह सवाल उसकी कैसे वाली श्रेणी में शीर्ष सवालों में तीसरे स्थान पर रहा।
दूसरे नंबर पर बिटक्वाइन
कंपनी के अनुसार सर्च इंजनों पर बिटकॉइन को लेकर जिज्ञासा केवल भारत या भारतीयों तक ही सीमित नहीं है। गूगल के लिए इस साल ग्लोबल सर्च में भी दो प्रमुख श्रेणियों में बिटकॉइन शामिल है। इनमें से इस साल के 5 टॉप न्यूज में बिटकॉइन दूसरे नंबर पर जबकि कैसे वाली श्रेणी में तीसरे स्थान पर है। दुनिया भर के लोगों ने जानना चाहा कि आखिर बिटकॉइन खरीदा कैसे जाए।
हर दिन बढ़ रही है बिटक्वाइन की कीमत
उल्लेखनीय है कि बिटकॉइन एक डिजिटल मुद्रा है। इसे डिजिटल वॉलिट में ही रखकर लेन-देन किया जा सकता है। हाल ही में एक बिटकॉइन का मूल्य 10 लाख रुपये से भी अधिक होने पर यह चर्चा में आया। भारत में इस मुद्रा को न तो आधिकारिक अनुमति है और न ही इसे रेग्युलेट करने का कोई नियम बना है। वित्त मंत्रालय ने इन्हीं दिनों एक समिति गठित की जो देश में बिटकॉइन के भविष्य की दशा-दिशा पर सुझाव देगी। इसी हफ्ते देश के आयकर विभाग ने कथित रूप से कर चोरी के मामले में दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और गुरुग्राम सहित नौ बिटकॉइन एक्सचेंजों की जांच की।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
