प्राइवेट क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए अटल पेंशन योजना बेहद खास है। इस योजना से न केवल आप कम राशि जमा करके हर महीने ज्यादा पेंशन के हकदार बन सकते हैं बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में अपने परिवार को भी इसका फायदा दिलवा सकते हैं। इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना को लॉन्च किया था।
यहां पर आपको हम बताएंगे कि कैसे आपका मात्र कुछ रुपए खर्च करके हजारों रुपए कमा सकते हैं। साथ ही अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे।
योजना का उद्देश्य
वृद्धावस्था में लोगों को आर्थिक रुप से सहारा देने के उद्देश्य से सरकार ने इस योजना को 9 मई 2015 में लॉन्च किया था। इसे योजना को इंश्योरेंस एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी चलाती है। आप इस योजना का लाभ लेने के लिए बैंक से फॉर्म ले सकते हैं या फिर अटल पेंशन योजना की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
इस योजना के फायदे
आपको बता दें कि यह योजना प्राइवेट क्षेत्र में काम करने वाले 18 से 40 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए है। यह सुविधा उन लोगों को दी जाती है जो आयकर का भुगतान नहीं करते हैं और जिनका ईपीएफ और ईपीएस अकाउंट नहीं है। इस योजना के तहत आप 60 वर्ष की उम्र में पेंशन पाने के हकदार होंगे। इस योजना में 1000 रुपए से 5000 रुपए तक की पेंशन मिलेगी।
इस तरह मिलेगा लाभ
अगर आप अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 42 रुपए मासिक की राशि जमा करवाते हैं तो आपको 60 वर्ष की उम्र के बाद 1000 रुपए की मासिक पेंशन मिलेगी। तो वहीं 210 रुपए हर महीने जमा कराने वाले को 60 वर्ष का होने पर 5000 रुपए की पेंशन मिलेगी। जमा राशि बैंक खाते से ऑटो डेबिट हो जाएगी। साथ ही 31 मार्च 2016 तक जो भी लोग इस योजना का हिस्सा बन चुके हैं उनके पहले 5 वर्षों में जमा होने वाली राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा सरकार देगी।
अकास्मिक मृत्यु होने पर
अगर 60 वर्ष की उम्र के बाद अकाउंट होल्डर की अकास्मिक मृत्यु हो जाती है तो पेंशन की राशि उसके जीवनसाथी या फिर उसके नॉमिनी को दे दी जाएगी। जिसमें की एकमुश्त राशि मिलेगी जो कि 1000 रुपए पेंशन के लिए 1 से 7 लाख और 5000 रुपए पेंशन के लिए 5 से 8 लाख रुपए होगी।
प्रीमियम भुगतान
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आप अपनी उम्र और ऐच्छिक पेंशन के हिसाब से प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। इसे कुछ इस तरह से समझ सकते हैं यदि आपकी उम्र 18 वर्ष है और आप 60 वर्ष की उम्र के बाद 1000 रुपए की मासिक पेंशन चाहते हैं तो आपको इसके लिए सिर्फ 42 रुपए मासिक देने होंगे। वहीं आपको 2000 रुपए मासिक पेंशन के लिए 84 और 3000 रुपए की मासिक पेंशन के लिए 126 रुपए देने होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications