सभी समाचार चैनलों के एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत उत्साहित शेयर बाजार ने भी जमकर कारोबार किया। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 216.27 अंकों की तेजी के साथ 33,462.97 पर और निफ्टी 81.15 अंकों की तेजी के साथ 10,333.25 पर बंद हुआ।
एग्जिट पोल से बाजार उत्साहित
आपको बता दें कि 14 दिंसबर 2017 को शाम 6 बजे के दौरान तमाम मीडिया चैनलों ने सर्वे एजेंसियों के साथ मिलकर किया हुआ पोल प्रसारित किया। सभी एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत दिखाई गई है। गुजरात में एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी औसतन 117 सीट के साथ सरकार बनाएगी वहीं हिमाचल में 55 सीट के साथ बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की गई है। इन एग्जिट पोल्स के बाद से शेयर बाजार में काफी तेजी देखी गई है।
सुबह तेजी के साथ खुला बाजार
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 209.32 अंकों की तेजी के साथ 33,456.02 पर खुला और 216.27 अंकों या 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 33,462.97 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,621.96 के ऊपरी और 33,405.82 के निचले स्तर को छुआ।
BSE मिडकैप में 168 अंको की तेजी
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रहा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 168.32 अंकों की तेजी के साथ 16,974.72 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 247.20 अंकों की गिरावट के साथ 18,170.65 पर बंद हुआ।
NSE के आंकड़े
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 93.55 अंकों की तेजी के साथ 10,345.65 पर खुला और 81.15 अंकों या 0.79 फीसदी की तेजी के साथ 10,333.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,373.10 के ऊपरी और 10,319.65 के निचले स्तर को छुआ।
19 सेक्टरों में से 18 में तेजी
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 18 में तेजी रही, जिनमें धातु (2.82 फीसदी), रियल्टी (1.96 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.66 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (1.48 फीसदी) और उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.43 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर दूरसंचार (0.50 फीसदी) में गिरावट रही।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications