नोटबंदी पर केंद्र की मोदी सरकार को तमाम आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं। हालांकि मोदी सरकार लगातार नोटबंदी के फायदे जनता के सामने गिनाती रही। अब नोटबंदी पर IMF का बयान आया है जो सरकार को सुकून दे सकता है।
नोटबंदी के शानदार लाभ होंगे
एक समाचार एजेंसी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के विलियम मरे ने हर 15 दिन में होने वाले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें लगता है कि एक वर्ष पहले हुई नोटबंदी के शानदार लाभ होंगे। नोटबंदी के इन फायदों का असर लंबे समय बने रहने की उम्मीद है।''
कारोबारियों को होगी थोड़ी परेशानी
मरे ने ये भी कहा कि नोटबंदी की वजह से भले ही शुरुआती समय में कारोबारियों को और आम आदमी को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान लोगों को नगदी की किल्लत से जूझना पड़ा। वहीं, कारोबारियों को भी अपना कारोबार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरे ने कहा कि ये सभी प्रभाव कुछ समय के लिए ही रहेंगे और इनके खत्म होते ही नोटबंदी के फायदे सामने आना शुरू हो जाएंगे।
डिजिटल भुगतान को मिला बढ़ावा
मरे ने कि कहा कि नोटबंदी ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया है। इसने बैंकिंग प्रणामी को मजबूत करने का काम किया है। इससे आने मध्य अवधि में बेहतर परिणाम हो सकते हैं, बता दें कि आईएमएफ जनवरी में भारत के साथ दुनिया के अन्य देशों की विकास दर को लेकर अपना अनुमान जारी करेगा।
ग्रोथ रेट में की थी कटौती
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने ही अप्रैल में साल 2017 के लिए भारत के ग्रोथ रेट अनुमान में 0.4 फीसदी की कटौती करते हुए इसे 7.2 फीसदी कर दिया है, आईएमएफ ने इसके लिए नोटबंदी को जिम्मेदार ठहराया था।
एडीबी भी घटा चुका है ग्रोथ रेट
इससे पहले एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने भारत की जीडीपी की वृद्धि दर का अनुमान एकबार फिर घटा दिया। बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर को 0.3 फीसदी घटाया है। उसके मुताबिक आने वाले समय में जीडीपी की वृद्धि दर 7 फीसदी की बजाय 6.7 फीसदी रहेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
