वाहन कंपनियों ने गुरुवार को कहा कि वे अपने वाहनों की कीमतों में 2018 की जनवरी से वृद्धि करेंगे। एसयूवी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने कहा कि उसने अपने यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी की योजना बनाई है। कंपनी के मुताबिक, बढ़ी हुई कीमतें 2018 के जनवरी से लागू होगी।
2018 से बढ़ेंगी कीमतें
M&M के वाहन क्षेत्र के अध्यक्ष राजन वाधेरा ने कहा, "हमने लागत में वृद्धि के बावजूद कीमतों में वृद्धि को लंबे समय से रोक रखा था। लेकिन विभिन्न वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए हमें कीमतों में वृद्धि करनी होगी।"
20 हजार रुपए तक बढ़ सकते हैं दाम
एक अन्य वाहन निर्माता फॉक्सवैगन इंडिया ने भी 2018 के जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की।
कीमतों में बढ़ोतरी का कारण
फॉक्सवैगन के यात्री कार के निदेशक स्टेफेन नाप ने कहा, "कई बाहरी आर्थिक कारकों के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर विभिन्न वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि और स्थानीय इनपुट लागत में उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों में वृद्धि की जा रही है, जो उद्योग के प्रचलन के मुताबिक है।"
इनपुट में बढ़ोतरी की वजह से बढ़ेंगे दाम
बुधवार को प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि वह इनपुट लागत में बढ़ोतरी के कारण अपने सभी वाहनों की कीमतों में जनवरी से दो फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
