खाने-पीने की चीजों और ईंधन की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी से देश की थोक मुद्रास्फीति बढ़कर नवंबर में 3.93 फीसदी पर पहुंच गई। ये जानकारी आधिकारिक आंकड़ों के जरिए गुरुवार को जारी की गई।
बढ़ रही है महंगाई
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के मुताबिक, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) नवंबर में बढ़कर 3.93 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि अक्टूबर मं यह 3.59 फीसदी पर थी और साल 2016 के नवंबर में यह 1.82 फीसदी पर रही थी।
5.2 फीसदी बढ़ी कीमतें
अनुक्रमिक आधार पर, प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में 5.28 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो अक्टूबर में 3.33 फीसदी थी। डब्ल्यूपीआई में प्राथमिक वस्तुओं का भार 22.62 फीसदी है।
खाद्य पदार्थों की कीमतें भी बढ़ीं
खाद्य पदार्थो की कीमतों में नवंबर में 6.06 फीसदी की वृद्धि रही, जबकि अक्टूबर में यह 4.30 फीसदी पर थी। खाद्य पदार्थो के संदर्भ में, प्याज की महंगाई दर साल-दर-साल आधार पर बढ़कर 178.19 फीसदी, जबकि आलू की कीमत में (-)40.73 फीसदी की गिरावट रही।
60% तक बढ़ी सब्जियों की कीमतें
कुल मिलाकर सब्जियों की कीमतों में नवंबर में 59.80 फीसदी की वृद्धि रही, जबकि एक साल पहले समान माह में इनमें (-)17.31 फीसदी की गिरावट रही थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
