सोने की कीमत बुधवार को चार महीने के सबसे निचले स्तर के करीब आ गई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें फिर बढ़ाने की आशंका में सोना सस्ता हो गया। फेडरल बैंक 2017 में दो बार ब्याज दरें बढ़ा चुका है और अगले साल तीन बार ऐसा ही करने का अनुमान जताया जा रहा है।
मार्केट में ऐसी रही स्थिति
भारतीय समय के अनुसार दिन के 1 बजकर 25 मिनट पर स्पॉट गोल्ड 0.1 प्रतिशत टूटकर 1,242.18 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह मंगलवार के 1,235.92 डॉलर प्रति औंस की दर के करीब ही था। जो कि 20 जुलाई के बाद गोल्ड का सबसे निचला स्तर था। यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.2 प्रतिशत बढ़कर 1,243.90 डॉलर प्रति औंस रहा। इसके अलावा बुधवार को यूएस स्टॉक फ्यूचर्स, ट्रेजरी यील्ड्स और डॉलर में भी गिरावट आई।
इस वजह से आयी कमी
एक्सपर्ट के अनुसार सोने के भाव में कमी का कारण भारत सहित दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी है जिसकी वजह से सोने पर निगेटिव असर हुआ है। इसके अलावा यूएस फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना के चलते सोने को लेकर सेंटीमेंट निगेटिव बना है।
और भी सस्ता हो सकता है सोना
रिर्पोट्स के अनुसार सरकार सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम करने का विचार कर रही है। इम्पोर्ट ड्यूटी कम होने का असर सोने के दाम पर पड़ेगा और कीमत नीचे आएगी। फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने और यूएस में नए टैक्स रिफॉर्म को मंजूरी मिलने से भी सोना और सस्ता हो सकता है। आगे की स्लाइड में देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम।
देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम
यहां पर आपको दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद और चंडीगढ़ सहित अन्य 10 बड़े शहरों में सोने और चांदी के दाम बताए जाएंगे।
देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है। आगे पढ़ें सोने की शुद्धता और 22,24, और 18 कैरेट सोने के बीच का फर्क।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
