228 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 10,240 पर हुआ बंद

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 227.80 अंकों की गिरावट के साथ 33,227.99 पर और निफ्टी 82.10 अंकों की गिरावट के साथ 10,240.15 पर बंद हुआ।

Sensex closes 227 points down, Nifty below 10,240

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 29.2 अंकों की गिरावट के साथ 33,426.59 पर खुला और 227.80 अंकों या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,227.99 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,458.41 के ऊपरी और 33,179.75 के निचले स्तर को छुआ।

BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। BSE का मिडकैप सूचकांक 173.00 अंकों की गिरावट के साथ 16,933.29 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 123.85 अंकों की गिरावट के साथ 18,127.92 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 2.65 अंकों की तेजी के साथ 10,324.90 पर खुला और 82.10 अंकों या 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,240.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,326.10 के ऊपरी और 10,230.20 के निचले स्तर को छुआ।

BSE के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही, जिनमें दूरसंचार (2.12 प्रतिशत), रियल्टी (1.62 प्रतिशत), बिजली (1.24 प्रतिशत), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.03 प्रतिशत) और बैंकिंग (1.02 प्रतिशत) प्रमुख रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+