सरकार ने अपने वित्तीय घाटे के लक्ष्य को पूरा कर लिया है, जो वर्तमान वर्ष के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक बजट-पूर्व बैठक के बाद यह बातें की और कहा कि बैठक में मौजूद अर्थ-शास्त्रियों ने देश में कॉरपोरेट कर की दरों को कम करने का सुझाव दिया है।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि जेटली ने कहा कि सरकार ने अपने वित्तीय घाटे के लक्ष्य को व्यय को तर्कसंगत बनाते हुए तथा रिसाव को रोकते हुए हासिल किया है।
बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा, "हमने इन वित्तीय लक्ष्यों को व्यय को तर्कसंगत बनाकर, सार्वजनिक व्यय में होने वाले रिसाव को नकद लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) योजना और सार्वजनिक प्रबंधन प्रणाली द्वारा रोक कर, साथ ही राजस्व जुटाने के अभिनव प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करके प्राप्त किया है।"
वित्तीय घाटा वित्त वर्ष 2015-16 में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का 3.9 फीसदी था, वित्त वर्ष 2016-17 में 3.5 फीसदी था, और मार्च में खत्म हो रहे चालू वित्त वर्ष में इसे जीडीपी का 3.2 फीसदी रखने का बजटीय प्रावधान किया गया था।
बयान में कहा गया, "कॉरपोरेट कर की दर को घटाकर 20 फीसदी करने तथा सभी किस्म के छूटों को हटाने का सुझाव आया है, ताकि इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।"
बयान में आगे कहा गया, "एक सुझाव यह भी आया है कि सरकारी कंपनियों के विनिवेश को बढ़ावा दिया जाए।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
