भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों को बैंक खातों में होने वाली धोखाधड़ी की घटनाओं के प्रति सचेत करने के लिए SMS सर्विस और मिस्ड कॉल हेल्पलाइन शुरु की है। आपको बता दें कि केंद्रीय बैंक द्वारा लोगों को भेजे जा रहे फर्जी एसएमएस में यह कहा जा रहा है कि बड़ी मात्रा में धनराशि मिलने के नाम पर किसी तरह का भुगतान नहीं करें। भारत सरकार या रिजर्व बैंक या फिर गवर्नर की ओर से कभी भी इस तरह का ई-मेल, मैसेज या कॉल नहीं किया जाता है।
ये है मिस्ड कॉल नंबर
बैंक ने विस्तृत जानकारी और मदद के लिए मिस्डकॉल हेल्पलाइन 869160000 की भी शुरुआत की है। इस नंबर पर मिस्डकॉल किए जाने के बाद उपभोक्ता को वापस कॉल आता है जिसमें इस तरह की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाती है। इस कॉल में साइबर सेल एवं स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने संबंधी जानकारियां भी दी जाती हैं।
लोगों को लॉटरी के माध्यम से फसाने का करते हैं प्रयास
ईमेल, संदेश या कॉल के जरिए लोगों को रिजर्व बैंक से पुरस्कार मिलने या लॉटरी लगने जैसे प्रलोभन दिए जाने की घटनाएं हाल में बढ़ी हैं। इस तरह की घटनाओं में ठग प्रलोभन देते हैं और लॉटरी या पुरस्कार का पैसा जारी करने के लिए शुल्क की मांग करते हैं।
इस तरह से होता है फ्रॉड
सेंट्रल बैंक के अनुसार आमतौर पर ठग मोबाइल पर फोन या टेवक्सट मैसेज एवं ई-मेल के जरिए बैंक खातधारकों को रिजर्व बैंक से लॉटरी मिलने का संदेश भेजते हैं। कई मामलों में यह संदेश रिजर्व बैंक के गवर्नर के ई-मेल जैसा दिखने वाले किसी मेल आईडी से भेजा गया है।
इन ईमेल में गवर्नर द्वारा लॉटरी की रकम के लिए कुछ पैसे एक खाते में जमा कराने एवं ऑनलाइन ट्रांसफर करने की अपील की जाती है। एक मामले में ठग ने एक खाताधारक को लॉटरी की करोड़ों की रकम को रिलीज करने के लिए 9,500 रुपए जमा कराने के लिए कहा। इस रकम को किसी खाते में जमा कराने की अपील के साथ-साथ खाताधारक से उसके बैंक अकाउंट नंबर, आधार संख्या और पैन नंबर जैसी सूचना भी मांगी जाती है।
तुरंत करें सूचित
इस तरह से इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए रिजर्व बैंक ने धोखाधड़ी के ऐसे मामलों के प्रति बैंक खाताधारकों को अगाह करने की कवायद की है। इसके साथ ही यदि कोई ऐसी धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो इस हेल्पलाइन नंबर पर उसकी सूचना केंद्रीय बैंक को दी जा सकती है जिससे मामले की जांच की जा सके।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
