दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक), सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) और शहर की पुलिस को एटीएम धोखाधड़ी के मामलों की जांच के लिए दिशानिर्देश तैयार करने के निर्देश दिए। इस संबंध में दाखिल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, सीबीआई और आरबीआई से इस पर विचार करने को कहा।

यह याचिका उत्तरी दिल्ली के निवासी प्रवेश द्वारा दाखिल की गई थी, जो एक निजी जांचकर्ता होने का दावा करते हैं। उन्होंने वकील कमलेश कुमार के माध्यम से दाखिल याचिका में एटीएम धोखाधड़ी के मामलों को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को हस्तांतरित करने की मांग की और दावा किया एटीएम धोखाधड़ी करनेवाले दोषियों को पकड़ा नहीं जा रहा है।
उन्होंने कहा, "शहर में कई गैंग काम कर रहे हैं, क्योंकि एक ही एटीएम पर बार-बार धोखाधड़ी हो रही है। लेकिन एक ही थाने के जांच अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी के कारण मुजरिम पकड़े नहीं जा रहे। इसलिए गुंडों के साथ स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता।"
याचिका में कहा गया है कि करीब हर रोज दिल्ली के निवासियों को एटीएम धोखेबाजों द्वारा धोखा दिया जा रहा है और लोग अपनी मेहनत की कमाई को गंवा रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications