स्थानीय सर्राफा कारोबारियों की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 100 रुपये टूटकर 29,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, वैश्विक बाजारों में मजबूती का रुख रहा।

इस रुख के उलट औद्योगिक इकाइयों की मांग बढ़ने से चांदी 200 रुपये चढ़कर 37,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं तथा फुटकर कारोबारियों की कमजोर मांग से सोने में गिरावट आई। हालांकि, वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से यह नुकसान सीमित रहा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.11 प्रतिशत के लाभ से 1,248.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपये टूटकर क्रमश: 29,650 रुपये और 29,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। पिछले तीन दिन में सोना 500 रुपये टूटा है। गिन्नी के भाव हालांकि 24,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहे।
वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 200 रुपये की बढ़त के साथ 37,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 85 रुपये चढ़कर 37,065 रुपये प्रति किलोग्राम रहे।
चांदी सिक्का हालांकि 71,000 रुपये प्रति सैकड़ा और 72,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications